scriptआपसी क्लेश के चलते परिवार में गोलीकांड, फौजी पिता की मौत, मां-बेटी गंभीर, जानिए पूरा मामला! | golikand in house due to family dispute pati died patni beti injured | Patrika News

आपसी क्लेश के चलते परिवार में गोलीकांड, फौजी पिता की मौत, मां-बेटी गंभीर, जानिए पूरा मामला!

locationमथुराPublished: Feb 11, 2020 11:42:34 am

Submitted by:

suchita mishra

 
घायल बेटी ने पिता पर लगाया गोली मारने का आरोप, वहीं गांव में बेटी द्वारा माता पिता व खुद को गोली मारने की चर्चा, पुलिस की जांच जारी।

germany_firing.jpg

firing

मथुरा। मथुरा जिले के मिठौली गांव में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हो गई। रात करीब 10 बजे एक घर से गोली की आवाज आयी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि बेटी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने मां और पिता को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली है। जब नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। पिता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल थीं। पुलिस ने घायल मां बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच बेटी ने अपने पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस हकीकत तलाशने की कोशिश में जुटी हुई है।
पुलिस को मिली थी बेटी द्वारा गोली मारने की सूचना
मिठौली गांव में चेतराम उर्फ झगड़ू पुत्र जगराम अपनी पत्नी राजकुमारी, बेटी अल्का और बेटे के साथ रहते थे। चेतराम रिटायर्ड फौजी थे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक सोमवार को वारदात के बाद उन्हें सूचना मिली थी कि 17 वर्षीय किशोरी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने माता—पिता को गोली मार दी, इसके बाद खुद को गोली मार ली। वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो चेतराम उर्फ झगड़ू पुत्र जगराम के सीने में गोली लगी थी जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी पत्नी राजकुमारी के गोली सिर के पार हो गई थी और 17 साल की बेटी अल्का के पेट में गोली लगी थी। दोनों खून से लथपथ हालत में पड़े थे। जबकि बेटा पूरी तरह सुरक्षित था।
यह भी पढ़ें

Valentine Week 2020: प्रॉमिस डे आज, जानिए इस दिन को लेकर क्या सोचते हैं युवा

गांव में हैं कई तरह की चर्चाएं
इस दौरान पुलिस ने फौरन घायल मां बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस गोलीकांड को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। बेटी ने अपने पिता पर गोली मारने का आरोप लगाया है। जबकि गांव में चर्चा है कि बेटी ने मां-बाप और खुद को गोली मारी है। दरअसल 31 दिसंबर को अल्का घर से लापता हो गई थी। उसका पता न लगने पर पिता ने थाने में भी खबर की थी। करीब पांच दिन बाद वो घर लौट आयी थी। इसके बाद से परिवार में आए दिन क्लेश होता था। लोगों का अनुमान है कि क्लेश के चलते ही ये घटना हुई है।
बेटा घटना का एकमात्र गवाह
वहीं ये भी बात सामने आ रही है कि सोमवार देर रात चेतराम का पत्नी से विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि उसने गुस्से में आकर पत्नी और बेटी को गोली मार दी। चेतराम बेटे को भी गोली मारने वाला था, लेकिन बेटी ने रिवॉल्वर छीनकर पिता को गोली मार दी। हालांकि फिलहाल ये सभी तरह की चर्चाएं ही हैं। कोई भी इस मामले में कुछ स्पष्ट रूप से बोलने को तैयार नहीं है। हकीकत क्या है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस इस मामले में बेटे से पूछताछ में जुटी है। पुलिस का मानना है कि बेटा इस पूरी वारदात का एक मात्र गवाह है। घर में तीन लोगों को गोली लगी और वो पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल गांव में काफी संख्या में फोर्स भी तैनात कर दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो