scriptतेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को रौंदा, दो की हालत गंभीर | High speed car crushed eight people on national highway 2 critical | Patrika News

तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को रौंदा, दो की हालत गंभीर

locationमथुराPublished: Jan 11, 2020 11:33:34 am

Submitted by:

suchita mishra

नेशनल हाईवे-2 पर स्थित कंपनी के कर्मचारी हैं दुर्घटनाग्रसित लोग। कंपनी के गेट पर आग ताप रहे थे, तभी कार ने रौंद दिया।

मथुरा। कड़ाके की ठंड में हाइवे के किनारे हाथ तापना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को इस दौरान रौंद दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना छाता क्षेत्र की है।
यह भी पढ़ें

फाइव स्टार होटलों में देह व्यापार का बड़ा खुलासा, 10 से 30 हजार रुपए में तय होती है विदेशी युवतियों की डील, एजेंट गिरफ्तार

ये है मामला
नेशनल हाईवे-2 पर स्थित वैकमेट कंपनी में कार्यरत कर्मचारी रात की ड्यूटी के लिए करीब 9:30 बजे आए थे। कंपनी के गेट के पास अलाव जल रहा था। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वे भी किनारे पर खड़े होकर आग तापने लगे। इसी बीच एक कार गलत दिशा से आयी और अलाव के पास खड़े आठ लोगों को पीछे से रौंद दिया। चीख पुकिार सुनकर कंपनी के अन्य कर्मचारी दौड़ पड़े और कार का पीछा करके दो लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी और दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया व पकड़े गए युवकों को अपने साथ थाने ले आयी। दोनों युवक गौहरी के रहने वाले हैं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों क नाम प्रकाश, मदन मोहन, विनोद, नरेंद्र, भगवान सिंह, राकेश, हरिओम, सहदेव हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो