scriptवीडियो में देखिए वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में देवकी नंदन ठाकुर ने कैसे खेली हजारों लोगों संग होली | Holi 2018 Holi in priyakant ju temple virdnavan with devakinandan thak | Patrika News

वीडियो में देखिए वृंदावन के प्रियाकांत जू मंदिर में देवकी नंदन ठाकुर ने कैसे खेली हजारों लोगों संग होली

locationमथुराPublished: Mar 20, 2019 05:13:18 pm

Submitted by:

suchita mishra

इस होली महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन पहुँचते हैं।

devaki nandan thakur

devaki nandan thakur

मथुरा। ब्रज में होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ब्रज में होली का आनंद लेने के लिए देश से ही बल्कि विदेशी में आते है। कान्हा की नगरी की होली की बात ही निराली है। गुरुवार को वृन्दावन के प्रियाकांत जू मंदिर में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर ने जब हजारों लोगों पर विशेष प्रकार की पिचकारी से रंग डाला तो हर कई निहाल हो गया।
बुराइयों को त्यागकर अच्छाई के रास्ते पर चलें

इस होली महोत्सव में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृन्दावन पहुँचते हैं। ब्रज की परंपरा के साथ होली महोत्सव का आयोजन किया गया। यहाँ आये सभी श्रद्धालु होली की मस्ती में डूबे नजर आए। मंदिर के अध्यक्ष ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें सब झगड़े भूलकर एक दूसरे से प्रेम की शुरुआत करते हैं। होली के साथ ही बुराइयों को त्यागकर अच्छाई के रास्ते पर चलें।
devaki nandan thakur
ब्रज की होली अनोखी होली
प्रियाकांत जू मंदिर में होली का आनंद ले रहे श्रद्धालुओं से जब बात की तो उन्होंने बताया कि हम लोग यहां पहली बार आए हैं। पहली बार में इतना आनंद आ गया कि यहां बार-बार आने की इच्छा करती है। ब्रज की होली का अनोखा आनंद है। यहां आकर खूब रंग जाला और गुलाल उड़ाया। लड्डू होली, लट्ठमार होली, गुलाल होली, जलेबी होली और गुझिया होली हम लोगों ने यहां खेली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो