scriptहोली की रात में करें ये उपाय और पैसों की तंगी से मुक्ति पाएं | Holi 2019 holi pujan vidhi aur uyap totke latest news in hindi | Patrika News
मथुरा

होली की रात में करें ये उपाय और पैसों की तंगी से मुक्ति पाएं

होली की रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिये| जिनके घर में पैसों की तंगी रहती है, आर्थिक कष्ट सहना पड़ता है, वे होली की रात दूध और चावल की खीर बनाकर चंद्रमा को भोग लगाएं |

मथुराMar 20, 2019 / 07:30 am

धीरेंद्र यादव

holi

holi

होली का दिन चंद्रमा का प्राकट्य दिन है| जो लोग सदा किसी न किसी दुःख से पीड़ित रहते हैं, तो दुःख और शोक दूर करने के लिए विष्णु-धर्मोत्तर ग्रंथ में बताया है कि होली के दिन भगवान के भूधर स्वरूप अर्थात पृथ्वी को धारण करने वाले भगवान का ध्यान और जप करना चाहिये| मंत्र बोलना चाहिये होली के दिन इनका विशेष माहात्म्य और फायदे हैं -*
ॐ भूधराय नम:….. ॐ भूधराय नम: ….. ॐ भूधराय नम:
ये श्लोक एक बार बोलना और भगवान को, गुरु को विशेष रूप से प्रणाम और पूजन कर लें-
धरणीम् च तथा देवीं अशोकेती च कीर्तयेत् |
यथा विशोकाम धरणी कृत्वान्स्त्वां जनार्दन: ||
( हे भगवान जब-जब भी पृथ्वी देवी असुरों से पीड़ित होकर आपको पुकारती है, तब-तब आप राक्षसों का वध करते हैं और पृथ्वी को धारण करके उसका शोक दूर कर देते हैं | ऐसे आप भगवान मेरे भी शोक, दुःख आदि का हरण करें और मुझे धारण करें| ) केवल होली के दिन ये करें |
चंद्रमा को अर्घ्य दें
होली की रात को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिये| जिनके घर में पैसों की तंगी रहती है, आर्थिक कष्ट सहना पड़ता है, वे होली की रात दूध और चावल की खीर बनाकर चंद्रमा को भोग लगाएं | पानी, दूध, शक्कर, चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें , दीया जलाकर दिखायें और थोड़ी देर चंद्रमा की चाँदनी में बैठकर गुरुमंत्र का जप करें | प्रार्थना करें कि हमारे घर का जो आर्थिक संकट है वो टल जायें, कर्जा है तो उतर जाये | होली की रात फिर बैठकर जप करें बहुत फायदा होगा | चंद्रमा उदय होने पर चंद्रमा में भगवान विष्णु, लक्ष्मी और सूर्य की भावना करके अर्घ्य देना चाहिये कि सामने भगवान विष्णु ही बैठे हैं | भगवान ने गीता में कहा ही है कि नक्षत्रों का अधिपति चन्द्रमा मैं ही हूँ | ये शास्त्रों की बात याद रखें कि दुःख की और कर्जे की ताकत नहीं कि उस आदमी के सिर पर बना रहे |
श्रीर्निषा चन्द्र रुपस्त्वं वासुदेव जगत्पते |
मनोविलसितं देव पूर्यस्व नमो नमः ||
ॐ सोमाय नम: |
ॐ नारायणाय नम: |
ॐ श्रीं नम: |
लक्ष्मीजी का मंत्र
ॐ श्रीं नम:

होली की रात घर मे आर्थिक परेशानी को दूर भगाने वाला ये सरल प्रयोग है।

प्रस्तुतिः डॉ. अरविन्द मिश्रा, ज्योतिषाचार्य, आगरा

Home / Mathura / होली की रात में करें ये उपाय और पैसों की तंगी से मुक्ति पाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो