scriptYamuna Expressway पर भीषण हादसा, लाइव वीडियो देखकर आप हिल जाएंगे | horrible accident at yamuna expressway cause of fog today | Patrika News
मथुरा

Yamuna Expressway पर भीषण हादसा, लाइव वीडियो देखकर आप हिल जाएंगे

Yamuna Expressway पर हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल

मथुराNov 08, 2017 / 01:59 pm

अभिषेक सक्सेना

accident

Yamuna Express Way

मथुरा। कोहरा शुरू होते ही यमुना एक्सप्रेस (Yamuna Expressway) पर दुर्घटनाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को एक के पीछे एक करीब 50 वाहनों की टक्कर यमुना एक्सप्रेस वे पर हो गई। इन हादसों में कई लोग घायल हो गए। कोहरे के चलते दृश्यता इतनी कम थी कि पीछे वाले वाहन को दिखाई नहीं दे रहा था कि आगे दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े हुए हैं। घायलों में आगरा के लोग भी शामिल हों। इस घटना में कुछ लोगों ने वीडियो बनाए जो दुर्घटना की भयावता को दर्शाते हैं। यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित किया। यह भीषण दुर्घटना थाना बल्देव और मांट इलाके के अंतर्गत आने वाले यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 125 पर हुई।
डरावना वीडियो
Yamuna Expressway पर हुई दुर्घटना का वीडियो डराने वाला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से वाहन एक के पीछे एक टकरा रहे हैं। रोकते-रोकते भी कारें टकरा रही हैं। दुर्घटना के दौरान चीख पुकार मचती रही। वाहन छोड़कर लोग भाग गए। महिलाओं का रुदन सुना जा सकता है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसपी देहात अरुण शुक्ल ने बताया कि आगरा से नोएडा की तरफ ये गाड़िया जा रही थीं । लोगों को कोहरा होने की वजह से दिखाई नही दिया और आपस में भिड़ गईं। कई लोग घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
कोहरे ने थाम दी रफ्तार

मथुरा में बुधवार की सुबह से ही घना कोहरा देखने को मिला। सुबह से ही कोहरे की चादर ने सड़क पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ़्तार को थाम दिया। जो वाहन सड़क पर फर्राटा भरते दिखते थे, वे आज रेंगकर सड़क पर चलते हुए दिखाई दिए। दिन में ही लोग अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। स्कूल जाने के लिए सड़क पर अपनी बस का इंतेजार करते बच्चे कोहरे की वजह से लेट हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह से ही कोहरा घना है और घर से निकले तो ऐसा लग रहा था कि अभी रात ही है। जब घड़ी में टाइम देखा तो सुबह के 8 बजे थे। कोहरे की वजह से गर्म कपड़े निकल आए हैं। लोग कह रहे थे कि पहले दिन ही इतना कोहरा है तो आगे क्या हाल होगा। स्कूल जाते बच्चों से बात की तो उनका कहना है कि हम लोग स्कूल की बस का इंतजार कर रहे हैं। फॉग ज्यादा होने के कारण बस अपने समय से लेट है। कार चालक रोहित ने कहा कि गाड़ी 10 से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड से नहीं चल पा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो