मथुरा

भाजपा में दम है तो जिला पंचायत का चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़कर दिखाए – बृज कुमारी

– जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुँची प्रदेश उपाध्यक्ष बृज कुमारी
– भाजपा पार्टी पर साधा निशाना – दावेदार भ्रष्ट और गुंडा तत्व का होगा उसे पार्टी टिकट नहीं देगी
– भाजपा में दम है तो जिला पंचायत का चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ कर दिखाए

मथुराMar 06, 2021 / 04:58 pm

arun rawat

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी – फ़ोटो – पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क


मथुरा. जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने आम आदमी पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा आईं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव में जुट जाने का आह्वान करते हुए जीत हासिल करने का मंत्र दिया।


शनिवार को सदर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक को ससंबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी बृज कुमारी ने कहा कि समय आ गया है कि प्रदेश में बदलाव होना चाहिए। आम आदमी पार्टी इसके लिए बिल्कुल तैयार है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियो की ईमानदार एवं स्वच्छ छवि होने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी दावेदार भ्रष्ट और गुंडा तत्व का होगा। उसे पार्टी टिकट नहीं देगी। जिला अध्यक्ष रविप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि पार्टी विगत काफी दिनों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है। पार्टी इस बार पंचायत चुनाव में जोर शोर से जुटी हुई है। इस बार के पंचायत चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे और आम आदमी पार्टी के पक्ष में होंगे। कहा कि पंचायत चुनाव के लिए जो आरक्षण सूची प्रशासन द्वारा जारी की गई है उस से जनपद में भूचाल आने की सम्भावना है। भाजपा द्वारा इस सूची को बनवाने में सत्ता का प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही अध्यक्ष ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा में दम है तो वह जिला पंचायत का चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़ कर दिखाए। उन्हें पता लग जाएगा कि जनता बदलाव चाहती है। इन पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव रानू निगम, प्रदेश सचिव रूपा लवानिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गौतम, जिला महासचिव सुरेश सैनी, संतोष सक्सेना, बी एस ठकुरेला, भगवान सिंह सागवान मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर गौड़, सोशल मीडिया प्राभारी राजन पांडेय, अनंत कौशिक,खुशाल शर्मा, कलस शर्मा, विनोद चौधरी, नीरज शर्मा, राकेश चौधरी, ऋषि राज सिंह,राजेन्द वंशल ,सोहन लाल सैन,बलवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By – निर्मल राजपूत

Home / Mathura / भाजपा में दम है तो जिला पंचायत का चुनाव पार्टी सिम्बल पर लड़कर दिखाए – बृज कुमारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.