scriptविदेशी महिला से शादी कर मारपीट करने लगा पति, शिकायत की तो छोड़कर हो गया लापता, सुनिए महिला की दुखभरी दास्तां | indian man married with foreign woman, start beaten her painful story | Patrika News

विदेशी महिला से शादी कर मारपीट करने लगा पति, शिकायत की तो छोड़कर हो गया लापता, सुनिए महिला की दुखभरी दास्तां

locationमथुराPublished: Jan 14, 2019 11:41:25 am

Submitted by:

suchita mishra

2011 में भारत घूमने आयी थी महिला तभी इस्कॉन मंदिर में चंदन दास नाम के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली थी।

woman

woman

मथुरा। जिले में एक विदेशी महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। करीब नौ साल पहले मथुरा घूमने आयी एक महिला से चंदन दास नामक शख्स ने पहले शादी की। शादी के कुछ समय बाद महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब महिला ने कोतवाली में शिकायत की तो वो महिला को छोड़कर कहीं लापता हो गया। लंबे समय से महिला उसे खोज रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परेशान महिला ने कोतवाली में फिर से तहरीर देकर पति को खोजने की गुहार लगाई है।
ये है पूरा मामला
ब्राजील निवासी एक महिला वर्ष 2011 में भारत भ्रमण के लिए आयी थी। इस दौरान वो मथुरा वृंदावन भी घूमने आयी। इसी बीच इस्कॉन मंदिर में चंदन दास नाम के एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई। दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कोलकाता में रहने लगे। एक वर्ष बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद वे लोग वृंदावन आकर रहने लगे।
महिला का आरोप है कि वर्ष 2016 तक सब सही चला, उसके बाद पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। वो आए दिन महिला के साथ मारपीट करता था। परेशान होकर महिला ने मारपीट का विरोध करते हुए पति के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके बाद एक दिन अचानक उसका पति घर से लापता हो गया। महिला काफी समय से पति की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थक हारकर महिला ने रविवार को कोतवाली में फिर से तहरीर देकर पति को ढूंढने की गुहार लगाई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो