scriptअंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम 15 नवम्बर से हरियाणा में, यूपी के भक्तों में उत्साह चरम पर | International nirankari sant smagam in Ganaur Haryana Mata sudiksha | Patrika News

अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम 15 नवम्बर से हरियाणा में, यूपी के भक्तों में उत्साह चरम पर

locationमथुराPublished: Nov 11, 2019 01:27:18 pm

Submitted by:

suchita mishra

-उत्तर प्रदेश के पांच हजार भक्त एक माह से कर रहे सेवा।-कान्हा की नगरी से 15 नवम्बर को रवाना होंगे निरंकारी भक्त।

सद्गुरु माता सुदीक्षा

सद्गुरु माता सुदीक्षा

मथुरा। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय 72वां वार्षिक निरंकारी संत समागम, सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में 16 से 18 नवम्बर तक हरियाणा के गन्नौर और समालखा के बीच जी.टी. रोड स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होगा। इसमें देश के सभी राज्यों तथा दूर-देशों से लाखों श्रद्धालु भक्तों के साथ ही मथुरा जिले के हजारों निरंकारी भक्त भाग लेने 15 नवम्बर को भोडवाल मांजरी रवाना हो रहे हैं।
तीन दिन चलेगा संत समागम
72 वें निरंकारी संत समागम के प्रति ब्रज के निरंकारी भक्तों का उत्साह चरम पर है। भक्तों ने यहां मथुरा के हाईवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर निरंकारी संत समागम की जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। जोनल इंचार्ज संत हरविंद्र कुमार अरोड़ा ने बताया कि निरंकारी संत समागमकी तैयारियां पूरी हैं। प्रवक्ता किशोर स्वर्ण ने कहा कि संत समागम में तीनों दिन सत्संग होगा जिसमें विश्वभर के प्रसिद्ध वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे, वहीं तीनों दिन सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वचनों का लाभ भी भक्तों को मिलेगा। समागम में आध्यात्मिक निरंकारी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
यह भी पढ़ें

सेना की ट्रेनिंग लेकर ट्रेन से घर लौट रहे जवान की मौत, खंभे से टकराया सिर, चलती ट्रेन से नीचे गिरा, जानिए पूरा मामला!

सद्गुरु माता सुदीक्षा
मानवता का अनूठा संगम
बहन ममता ने कहा कि आनंद का अवसर होगा निरंकारी संत समागम, दीवार रहित विश्व की सीख मिलती है। निरंकारी प्रचारक एसके रावत ने कहा कि निरंकारी संत समागम में आध्यात्मिक वातावरण मिलता है, जिसका लाभ विश्वभर के संत-भक्त लेते हैं। प्रचारिका मनीषा सिंह ने कहा कि जीवन का आधार क्या है, जन्म सफल कैसे हो, इसकी जानकारी संत समागम में बताई जाती है। युवा भक्त भरत कुमार ने कहा कि वसुदैव कुटुम्बकम की परिभाषा निरंकारी संत समागम में कायम होती दिखती है, जहां मानवता का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें

Ayodhya Verdict: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

पांच हजार भक्त कर रहे सेवा
प्रचारिका भगवानी निरंकारी ने कहा कि समागम पर संत-महात्माओं के संदेश और सद्गुरु के आशीर्वाद का एक साथ लाभ मिलता है। समागम की तैयारियों में सेवा करने हेतु उत्तर प्रदेश से लगभग 5 हजार सेवादार-भक्त समालखा में लगातार एक माह से तैयारियों में भागीदारी कर रहे हैं, जिसमें मथुरा के सेवादार भक्त, निरंकारी सेवादल के संचालक मोहन सिंह, शिक्षक अशोक दयालु , सहायक शिक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में लगातार जुटे हैं। समागम स्थल पर सत्संग पण्डाल, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, लंगर, केंटीन, डिस्पेंसरी तथा भक्तों को विविध सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले कई कार्यालय इत्यादि के अलावा बाहर से आने वाले भक्तों के सुविधापूर्वक निवास हेतु हजारों शामियाने लगाए गए हैं। तभी तो एक बार फिर समालखा के जी टी रोड स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर लगे मैदानों में विशाल सुन्दर शामियानों का एक शहर तैयार हो गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो