रिश्तों को कलंकित करने वाला ये मामला थाना गोविंदनगर क्षेत्र स्थित एक कालोनी का है। यहां एक 15 साल की किशोरी की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसके बाद किशोरी की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई। वहां चेकअप के दौरान किशोरी के चार माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ। ये जानकर किशोरी की मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने किशोरी को डांट कर पूछा तब उसने मामले का खुलासा किया। किशोरी ने मां को बताया कि जब वो घर से मजदूरी के लिए चली जाती थी, तब पिता जबरन डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पिछले एक साल से पिता उसके साथ ऐसा कर रहा है। ये सुनकर किशोरी की मां आग बबूला हो गई और फौरन पास के थाने में पहुंची। वहां जाकर उसने अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। किशोरी की जांच करायी जा रही है।