script

परिवार को भस्म करने की धमकी देकर नौ माह तक किशोरी के साथ दुराचार करने वाला कथावाचक गिरफ्तार

locationमथुराPublished: Jun 15, 2019 11:17:20 am

Submitted by:

suchita mishra

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

rape

rape

मथुरा। तंत्र-मंत्र से पूरे परिवार को भस्म करने की धमकी देकर मध्य प्रदेश की किशोरी से नौ महीने तक दुराचार करने वाले कथावाचक साधू मुरारी दास उर्फ महेंद्र प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भगवताचार्य बरसाना में पिछले दस सालों से अपनी मुंह बोली बहन के साथ रह रहा है। कुछ माह पहले वो कथा करने के लिए मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे में गया था। उस दौरान वो किशोरी के घर में ही रुका था। तभी उसने किशोरी के साथ दुराचार किया और ये बात किसी को बताने पर पूरे परिवार को तंत्र—मंत्र से भस्म करने की धमकी दी। किशोरी का आरोप था कि साधू उसे डरा धमकाकर पिछले नौ माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा होने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी भगवताचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
ये था पूरा मामला
नवंबर 2018 में कथावाचक मुरारी दास सबलगढ़, मध्य प्रदेश में भागवत कथा करने गया था। उस दौरान वो किशोरी के घर में रुका था। तब कथावाचक ने पानी मांगा तो किशोरी अपनी बहन के साथ उसे कमरे में पानी देने गई। इस दौरान उसने किशोरी की बहन को किसी बहाने से बाहर भेज दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि यदि ये बात किसी को बताई तो पूरे परिवार को तंत्र मंत्र से भस्म कर देगा। किशोरी का आरोप है कि कथावाचक तब से लगातार उसके संपर्क में है और फोन पर उसे ब्लैकमेल भी करता है। इस दौरान वो कई बार सबलगढ़ आया और उसके साथ रेप किया।
करीब चार—पांच दिन पहले आरोपी भागवताचार्य ने किशोरी को ब्लैकमेल कर बरसाना बुला लिया। इस दौरान नाबालिग किशोरी घर से पिता के सवा लाख रुपए नकद व मां के कुछ जेवरात लेकर उसके पास आयी थी। परिवार के लोगों को जब इसकी खबर हुई तो उन्होंने फौरन कैलारस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बुधवार रात नाबालिग किशोरी को बरसाना से बरामद किया। इस दौरान किशोरी ने बताया कि उसे साधू ने ब्लैकमेल करके ऐसा करने को कहा था। मजबूर होकर उसे बरसाना आना पड़ा। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) महेन्द्र शर्मा के अनुसार आरोपी भागवताचार्य को उत्तर प्रदेश के बरसाना से बुधवार रात गिरफ्तार कर लाया गया। गुरुवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी भागवताचार्य के खिलाफ धारा 376 (बलात्कार) सहित तमाम धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो