scriptबकरियां चराने गया परवीन 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, जान खतरे में, फायर ब्रिगेड फेल, NDRF से मदद मांगी, देखें वीडियो | Kid dropped in 100 feet deep bore well in Mathura latest news | Patrika News

बकरियां चराने गया परवीन 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, जान खतरे में, फायर ब्रिगेड फेल, NDRF से मदद मांगी, देखें वीडियो

locationमथुराPublished: Apr 13, 2019 07:37:23 pm

पुलिस बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने में जुटी हुई है।

Bore well

Bore well

मथुरा। थाना शेरगढ़ क्षेत्र में अपने साथियों के साथ खेलते समय एक बच्चा 100 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने में जुटी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्चे को बोरवेल से बाहर नहीं निकाला जा सका। फिलहाल ऑक्सीजन का पाइप डाल दिया गया है। बोरवेल के निकट जेसीबी से खुदाई की जा रही है।
बकरियां चराने गया था
जानकारी के मुताबिक थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गांव अगरयाला के रहने वाला 5 वर्षीय परवीन अपने साथियों के साथ बकरियां चराने गया था। बकरियां चराते समय वह खेलने लग गया । खेलते-खेलते परवीन खेत के पास बने 100 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरा। परवीन के बोरवेल में गिरने की सूचना उसके साथियों द्वारा परवीन के परिजनों को दी गई। बोरवेल में परवीन के गिरने की सूचना उसके परिजनों को हुई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
पुलिस और फायर ब्रिगेड के प्रयास विफल
जिसने भी परवीन के बोरवेल में गिरने के बारे में सुना, वह अपने आपको रोक नहीं पाया। घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। बोरवेल में गिरे बालक को निकालने में पुलिस और फायर ब्रिगेड के प्रयास विफल नजर आए। इसी को देखते हुए प्रशासन ने एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) गाजियाबाद का सहयोग मांगा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की टीम मथुरा पहुंच रही है।
ये बोला पिता
परवीन के पिता तोताराम ने बताया कि बच्चा घर से खेलने व बकरी चराने के लिए निकला था। गांव के पास में ही 100 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो