scriptये मोदी सरकार है, आतंकियों को बिरयानी नहीं, गोली खिलाती हैः योगी | Lok sabha chunav Yogi adityanath meeting for hema malini | Patrika News

ये मोदी सरकार है, आतंकियों को बिरयानी नहीं, गोली खिलाती हैः योगी

locationमथुराPublished: Mar 25, 2019 06:47:19 pm

राधे-राधे और भारत माता की जय की गूंज के साथ मुख्यमंत्री ने हेमा मालिनी के लिए मांगे वोट

yogi adityanath

ये मोदी सरकार है, आतंकियों को बिरयानी नहीं, गोली खिलाती हैः योगी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में विश्वप्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर के दर्शन किए। चुनाव में जीत की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ मथुरा की सांसद हेमा मालिनी और उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी बांके बिहारी के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सेठ बीएन पोद्दार के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने माइक संभालते ही राधे-राधे और भारत माता की जय की गूंज की।

ब्रजवासी सौभाग्यशाली जो हेमा मालिनी सांसद बनीं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हेमा जी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूँ। यह ब्रज क्षेत्र हम सबका पवित्र क्षेत्र है। ये मेरा सौभाग्य है जो ब्रज क्षेत्र के लिए इस कान्हा की नगरी के लिए कुछ करने का अवसर पाता हूँ। जब कोई सेलेब्रेटी चुनाव जीतता है तो वो दोबारा क्षेत्र में बहुत कम नजर आता है। मगर हेमा जी इससे उलट हैं। इन्होंने खुद मुझे क्षेत्र के विकास के लिए कई बार कहा और हमने किया भी। मैं कहूंगा कि आप ब्रजवासी सौभाग्यशाली हैं जो आपको एक गोपिका के रूप में सेवा करने वाली हेमा मालिनी जैसी सांसद बनी हैं। हेमा मालिनी ने 250 बार मथुरा का दौरा किया और समस्याओं को सरकार तक न सिर्फ पहुंचाया बल्कि उस पर कार्य भी किया।

यमुना की दुर्गति यानी सपा, बसपा, कांग्रेस का पाप
उन्होंने कहा कि जब भी यहां के विकास भी बात आती है तो यमुना मैया का नाम जरूर आता है। पिछली सरकार में किसी ने इसकी सुध नहीं ली, मगर कहते हैं ना कि मोदी है मुमकिन है और यही वजह रही कि यमुना आज साफ सुथरी हो रही है। आज यमुना जी की दुर्गति किसने की, ये सपा, बसपा और कांग्रेस का पाप है। हेमा मालिनी ने प्रयागराज की धरती पर जो प्रवासी भारतीय के समय कार्यक्रम किया था वो एक सच्चा कलाकार ही कर सकता है। जो पिछली सरकार ने नहीं किया, वो अब मोदी सरकार में मुमकिन है। जो काम यूपी सरकार ने गुंडों अपराधियों के लिए किया वो काम केंद्र में आतंकवाद के खिलाप मोदी ने किया। हमने सुरक्षा के साथ साथ विकास की लहर चलाई, हमने आयुष्मान, उज्ज्वला, सौभाग्य, प्रधानमंत्री आवास योजना, जैसी तमाम योजनाएं जनता को दीं।

सपा ने जवाहर बाग पर कब्जा कराया
कांग्रेस के लोग आज देश के लिए शर्मनाक हो चुके हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि मोदी सरकार आतंकियों को बिरयानी नहीं खिलाती, गोली खिलाती है। सपा को ब्रजवासी अच्छे से जानते हैं। ये वही सपा है जिसने जवाहर बाग पर कब्जा करवाया और अब सब चोर एक साथ आ खड़े हैं। अब आपको सोचना है कि इनके साथ क्या करना है। आज मोदी जी ने पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर बता दिया है कि ये कांग्रेस की सरकार नहीं है। ये मोदी सरकार है ये घर में घुसकर आतंकियों का खात्मा करती है। मायावती ने जो 21 चीनी मिलें बेची तो आपने किसानों के साथ कुठाराघात किया था, पर हम चीनी मिल वापस लाएंगे।

हेमा मालिनी की विकास के प्रति रुचि
मुख्यमंत्री न कहा- सांसद तो राहुल भी है सोनिया भी हैं, पर ये जितना अमेठी और रायबरेली नही गए होंगे, जितनी बार हेमा मालिनी मथुरा आयी होंगी। हेमा मालिनी की विकास के प्रति रुचि है। वो कंहीं से भी लड़ सकतीं थीं पर उन्होंने कहा कि वो मथुरा से ही चुनाव लड़ेंगी। एक बार उनको आशीर्वाद दें। उन्हें जिताएं, ताकि प्रचंड बहुमत से नरेन्द्र मोदी जीत सकें और देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो