scriptहेमा मालिनी से होगा इन प्रत्याशियों का मुकाबला, ड्रीम गर्ल का ख्वाब क्या रह जाएगा अधूरा या होगा पूरा! जानिए ये खबर | Lok Sabha Election Mathura Hema Malini Jayant May Candidate in 2019 | Patrika News

हेमा मालिनी से होगा इन प्रत्याशियों का मुकाबला, ड्रीम गर्ल का ख्वाब क्या रह जाएगा अधूरा या होगा पूरा! जानिए ये खबर

locationमथुराPublished: Mar 12, 2019 06:11:07 pm

बसपा-रालोद-सपा गठबंधन के बीच होगा भाजपा से मुकाबला, ये हैं विभिन्न पार्टियों के संभावित प्रत्याशी

lok sabha election 2019

हेमा मालिनी से होगा इन प्रत्याशियों का मुकाबला, ड्रीम गर्ल का ख्वाब क्या रह जाएगा अधूरा या होगा पूरा! जानिए ये खबर

मथुरा। ड्रीम गर्ल का ड्रीम क्या एक बार फिर से पूरा होगा या फिर सपा बसपा रालोद गठबंधन का प्रत्याशी उनके सपने को चकनाचूर करेगा। मथुरा लोकसभा सीट पर हर ओर अभी यही चर्चाएं हैं कि हेमामालिनी या फिर रालोद गठबंधन का प्रत्याशी। लेकिन, ऐसे में साइलेंट मोड पर कांग्रेस भी सक्रिय है। मथुरा की लोकसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं।
lok sabha election
पांच विधानसभा करती है सांसद का चुनाव
मथुरा वृंदावन लोकसभा सीट में पांच विधानसभा सीट लगती हैं। जिनमें छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बल्देव विधानसभा शामिल हैं। छाता विधानसभा में 3,24,533 वोटर हैं। वहीं मांट विधानसभा में 3,07,750 वोट। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में 2,99,067, मथुरा विधानसभा में सबसे अधिक 4,13,885 वोटर हैं वहीं बल्देव सुरक्षित सीट है यहां 3,37,025 मतदाता हैं।
ये हैं संभावित प्रत्याशी
मथुरा लोकसभा सीट से इन दिनों भारतीय जनता पार्टी हेमा मालिनी संभावित प्रत्याशी के रूप में देखी जा सकती हैं। वहीं श्रीकांत शर्मा का नाम भी जोरों पर उछल रहा है। हालांकि वे अभी प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वहीं कांग्रेस से पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह का नाम सुर्खियों में है। उनके साथ प्रदीप माथुर का नाम भी चर्चाओं में है। सपा बसपा रालोद गठबंधन में ये सीट रालोद के खाते में गई है। यहां से लोगों की मांग है कि जयंत चौधरी एक बार फिर से चुनाव लड़ें। लेकिन, यदि कोई फेरबदल होता है तो बसपा से योगेश द्विवेदी का नाम भी संभावित प्रत्याशियों में शामिल है।
ये हैं जातिगत समीकरण
मथुरा वृंदावन लोकसभा सीट पर जो अनुमानित आंकड़े हैं उनमें कुल मतदाता :16,25093 हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 7,24337 हैं वहीं पुरुष मतदाता 9,60015 हैं। यहां हाल ही में नए युवा मतदाताओं की संख्या करीब 3,3000 हुई है।
1. जाट : 325000
2. ब्राह्मण : 300000
3. ठाकुर : 17.4 %(282766)
4. जाटव : 10 % (162000)
5. मुस्लिम 8.4 %(136507)
6. वैश्य : 7.4 %(120256)
7. धनगर: 4.5 %(73129)
8. यादव: 2.9 %(69878)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो