मथुरा

BIG NEWS: हेमा के सामने चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगी सपना चौधरी, कांग्रेस ने जानिये किसे दिया टिकट

कांग्रेस ने यहां से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के सामने महेश पाठक को चुनाव मैदान में उतारा है।

मथुराMar 24, 2019 / 08:01 am

धीरेंद्र यादव

Sapna Choudhary

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से अभी तक हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरने की जो चर्चा चल रही थी, उस पर विराम लग गया है। कांग्रेस ने यहां से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के सामने महेश पाठक को चुनाव मैदान में उतारा है। महेश पाठक तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष भी हैं और कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं।
कांग्रेसियों को भी थी उम्मीद
भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के सामने चुनाव मैदान में कांग्रेस से सपना चौधरी के प्रत्याशी बनाये जाने की कांग्रेसियों को भी पूरी उम्मीद थी। चर्चा जोरों से चल रही थी, लेकिन कांग्रेस की सूची ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। महेश पाठक तीर्थ पुरोहित संघ के अध्यक्ष भी हैं और कांग्रेस में कई पदों पर रह चुके हैं।
26 मार्च को कर सकते हैं नामांकन
मथुरा में दूसरे चरण में चुनाव है और प्रत्याशी 26 मार्च तक नामांकन पत्र दालिख कर सकते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.