scriptकान्हा की नगरी वृंदावन में बनेगा किन्नर अखाड़ा, महामंडलेश्वर ने की घोषणा | Mahamandaleshwar announced Kinnar Akhara built in Vrindavan | Patrika News

कान्हा की नगरी वृंदावन में बनेगा किन्नर अखाड़ा, महामंडलेश्वर ने की घोषणा

locationमथुराPublished: Jun 15, 2021 01:05:32 pm

Submitted by:

arun rawat

— मथुरा के वृंदावन में किन्नर अखाड़ा बनाने की योजना तैयार हो रही है, किन्नरों को माना जाता है शिव का अंश।

Kinnar

किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मथुरा। मथुरा के वृंदावन में किन्नर अखाड़ा बनाने की योजना तैयार हो रही है। किन्नरों को भगवान शिव का अंश माना जाता है। शिव कथा में आए महामंडलेश्वर ने यह घोषणा की है। दावा है कि इस अखाड़े से किन्नरों का उद्धार हो सकेगा। इसके लिए शीघ्र ही कार्य शुरू कराया जाएगा। विभिन्न प्रांतों से आने वाले किन्नर अपनी समस्याओं को यहां रख सकेंगे।
यह भी पढ़ें—

दो माह बाद एक बार फिर लोग कहेंगे वाह ताज! कोरोना को लेकर बंद किया गया था ताजमहल

शिवकथा के दौरान की थी घोषणा
किन्नरों की दुआ और बदुआ दोनों की काफी मायने रखी जाती हैं। समाज से उपेक्षित रहने वाले किन्नर अब कान्हा की नगरी में अपनी अलग दुनियां बसाएंगे। वृंदावन के प्रियाकांतजू मंदिर में आयोजित शिवकथा में पहुंचे किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कहा कि किन्नर समाज शिव का अंश है। जहां शिवकथा हो और किन्नर न जाएं ऐसा नहीं हो सकता। शीघ्र ही वृंदावन में किन्नर अखाड़ा आश्रम बनाया जाएगा। इसके बाद किन्नरों का उत्थान हो सकेगा। इस ब्रज भूमि में किन्नरों के लिए अलग स्थान होगा तो उन्हें यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा। किन्नर अखाड़े में विभिन्न प्रांतों से आने वाले किन्नरों की समस्याओं का समाधान भी हो सकेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो