scriptयूपी दिवस: ताजमहल के शहर आगरा को बड़ी सौगात, एक वर्ष में सूरत बदलने का दावा | Agra city got big gift on UP Sthapana Diwas | Patrika News

यूपी दिवस: ताजमहल के शहर आगरा को बड़ी सौगात, एक वर्ष में सूरत बदलने का दावा

locationआगराPublished: Jan 24, 2018 05:39:34 pm

आगरा में यूपी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

UP Sthapana Diwas

UP Sthapana Diwas

आगरा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी आयोग के अध्यक्ष व आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने की। इस मौके पर आगरा के सभी विधायक और तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

स्मार्ट सिटी का लोगो हुआ लांच
कार्यक्रम में एक तरफ आगरा के स्मार्ट सिटी होने का लोगो लांच किया गया, तो वहीं कई 51 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर के राम मोहन राव ने कहा कि इस
आयोजन का उद्देश्य सरकार की हर योजना को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का है। सड़क, पानी, पब्लिक शिकायत का निस्तारण जनता तक ले जायें और जनता को स्वच्छ प्रशासन दिया जाये। बहुत सी योजनाएं, एडीए, पीडब्लूडी और अन्य विभागों की योजनाओं का शिलान्यास है। उन्होंने कहा कि आज स्मार्ट सिटी का लोगो भी लांच किया जाएगा। पीने का पानी, बजली, इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम की व्यवस्था होगी। आने वाले एक साल में आगरा शहर एकदम साफ सुथरा और सुंदर दिखाई देगा।

51 योजनाओं का तोहफा
वहीं एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. कठेरिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के द्वारा ये पहल हुई है। आज पूरे उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार ने जनकल्याण की योजनाएं हैं, उनको आज पूरे प्रदेश में जिला केन्द्र पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है और जनता को समर्पित किए गए हैं। आगरा के विकास के लिए बड़ी संख्या में योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आज के दिन संकल्प लेकर विकास की योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो