घर में बैठकर वीडियो देख रहा था लड़का, तभी MI का मोबाइल हो गया ब्लास्ट
मथुराPublished: Dec 11, 2022 03:39:14 pm
मथुरा में एक 13 साल लड़का मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। उसी बीच मोबाइल फट गया और वह जख्मी हो गया।
मथुरा में गेम खेलते समय 13 साल लड़के का मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से लड़के के हाथ और मुंह पर चोट आई है। घायल लड़के को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह मामला मथुरा के शहर कोतवाली इलाके के मेवाती मोहल्ले का है।