UP Monsoon Alert: यूपी में फिर से एक्टिवेट हुआ मानसून, 21 जिलों आंधी-बारिश से तबाही शुरू
मथुराPublished: Jul 26, 2023 04:16:00 pm
UP Monsoon Alert: मौसम विभाग ने बताया कि एक बार फिर से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगले 6 घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश शुरू होने वाली है।


यूपी में फिर से सक्रिय हुआ मानसून
UP Monsoon Alert: यूपी में पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी अधिक हो रही थी, जिससे लोग परेशान दिख रहे थे। लेकिन, इसी बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक नया अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि एक बार फिर से प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने वाला है। अगले 6 घंटे में प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश शुरू होने वाली है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। साथ ही आकाशीय बीजली गिरने की भी संभावनाएं हैं।