scriptपुलिस बैरिक में मुंशी की मौत बनी रहस्य | Munshi dies in Police Barracks | Patrika News

पुलिस बैरिक में मुंशी की मौत बनी रहस्य

locationमथुराPublished: Feb 12, 2020 07:20:15 pm

चर्चा है कि पुष्पेंद्र शराब का अधिक सेवन किया करता था जिसकी वजह से उसकी मौत हो सकती है।

पुलिस बैरिक में मुंशी की मौत बनी रहस्य

पुलिस बैरिक में मुंशी की मौत बनी रहस्य

मथुरा। थाना फरह के सरकारी आवास में उस समय हड़कंप मच गया जब थाना परिसर के अंदर बने बैरिक में मुंशी पुष्पेंद्र यादव अचेतावस्था में पड़ा मिला। मुंशी के अचेत अवस्था में मिलने की खबर मिलते ही थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने तत्काल मुंशी पुष्पेंद्र यादव को मेडिकल हेतु भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें

गृह कलह के चलते महिला ने यमुना में लगाई छलांग

सिपाही पुष्पेंद्र यादव पिछले साल डेढ़ साल से फरह थाने में तैनात था। बताया जा रहा है कि यह एटा का रहने वाला था। मुंशी पुष्पेंद्र यादव की मौत कैसे हुई क्या इसके कारण हैं, इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। साथ ही क्षेत्र में चर्चा है कि पुष्पेंद्र शराब का अधिक सेवन किया करता था जिसकी वजह से उसकी मौत हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने पुष्पेंद्र यादव के परिजनों को सूचना दे दी है साथ ही शव का पंचनामा भर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो