script

तीर्थनगरी में मीट बेचने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, एक गिरफ्तार

locationमथुराPublished: Dec 07, 2017 06:42:44 pm

वृंदावन में अंडा, शराब, मांस आदि की बिक्री पहले से ही प्रतिबंधित है।

police raid

Dirty Dance

मथुरा। तीर्थनगरी वृन्दावन में लंबे समय से मांस और अंडे का अवैध कारोबार चल रहा था। मीडिया द्वारा इसे उजागर किए जाने के बाद गुरुवार को खाद्य विभाग और पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में मीट और अंडा भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मीट कारोबारी को भी मौके से गिरफ्तार किया है।

वृंदावन में मांस, मदिरा पर प्रतिबंधित
वृंदावन में अंडा, शराब, मांस आदि की बिक्री पहले से ही प्रतिबंधित है। अब योगी सरकार ने वृंदावन को सरकारी दस्तावेजों में भी तीर्थ स्थल का दर्जा दे दिया है। इसके साथ ही प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के आदेश भी पारित किए हैं। इसके बावजूद वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में शहर के बीचोंबीच मथुरा गेट पुलिस चौकी के ठीक बराबर में मीट का कारोबार फल फूल रहा था। मीट कारोबारी बेखौफ होकर अंडा और मांस की बिक्री वृंदावन नगर में कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- धार्मिक मेले में रात को सजती हैं महफिलें, फिर होता है ऐसा डांस, देखें वीडियो


मीडिया ने उजागर किया अवैध कारोबार
इस गैरकानूनी व्यापार को मीडिया ने जब उजागर किया तो पुलिस और खाद्य विभाग की टीम हरकत में आई। इसी के चलते गुरुवार को खाद्य विभाग और पुलिस ने संयुक्त रुप से छापामार कार्रवाई करते हुए मथुरा गेट पुलिस चौकी के पास से मीट कारोबारी को मौके से गिरफ्तार किया है। उसके गोदाम से बड़ी मात्रा में मीट और अंडा मिले हैं। इस कार्रवाई के बाद मीट का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

मकान से 15 किलो मीट बरामद
खाद्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर सोमनाथ ने बताया कि पिछले कई दिन से मीट और अंडे बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। छापेमारी के दौरान एक घर से 14 अंडे की क्रेट और 15 किलो मछली मिली है। एक आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो