ग़रीब लोगों को मिले कंबल तो खिल उठे चेहरे
- मरहूम हाजी अबरार बेग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया कंबलो का वितरण
- गरीब व निर्धन,असहाय पुरुष,महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए बांटे गये गर्म कंबल
- लॉकडाउन के समय में गरीबों को वितरण किया था राशन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। कड़कती ठंड को देखते हुए गरीब, असहाय, निर्धन लोगों को मरहूम हाजी अबरार बेग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कंबलो का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और संस्था के लोगों को धन्यवाद करते हुए भाबुक हो गए।
जिला मथुरा के तहसील छाता के ग्राम पंचायत जलालपुर, नगरिया ,नगला बंजारा आदि जगह के लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल बांटे गए। जिले भर में यह समाज सेवा के तहत लोगों को ख़ुशी दे रहा है। लॉकडाउन के समय में गरीबों को राशन वितरण कर लोगों की सहायता की। मरहूम हाजी अबरार बेग चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा लोगों की मदद समय समय पर की जाती है। संस्था के संस्थापक समाज सेवी डॉ आजाद बेग ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा गरीब व निर्धन,असहाय पुरुष,महिलाओं को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल बांटे गये है और यह ट्रस्ट निरंतर सेवा आगे भी करता रहेगा।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रहलाद यादव, शफात बेग, रवि जाटव ,रौनक बेग ,सुमन शर्मा, मुस्तकीम बेग, शरीफ कुरैशी, साबू ,लक्ष्मण बघेल, अरशद बेग, शुघर सिंह बंजारा आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अब पाइए अपने शहर ( Mathura News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज