script

28 नवंबर को वृंदावन में होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा…

locationमथुराPublished: Nov 20, 2019 05:41:16 pm

Submitted by:

suchita mishra

राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

मथुरा। 28 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करीब एक घंटे तक वृंदावन में रहेंगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति वृंदावन के चैरिटेबल हॉस्पिटल रामकृष्ण मिशन के नए ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। वीवीआईपी आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को आगरा मंडल के मंडल आयुक्त अनिल कुमार और आईजी आगरा रेंज ए सतीश गणेश तैयारियों व सुरक्षा का जायजा लेने मथुरा पहुंचे।
1400 लोगों के आने का अनुमान
रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के सहायक सचिव स्वामी काली कृष्णानंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 की सुबह 10 बजे से लेकर 10:45 बजे तक राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। इस दौरान राष्ट्रपति नए शारदा ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में करीब 1400 लोगों के आने का अनुमान है। तैयारियां लगभग अंतिम दौर में हैं। वहीं मंडल आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया है। इस मौके पर उनके अलावा आईजी आगरा रेंज ए सतीश गणेश, जिला अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, एसपी यातायात डॉक्टर बृजेश कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो