scriptRam Nath Kovind Vrindavan Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम | President Ram Nath Kovind Vrindavan Visit CM Yogi adityanath welcomed | Patrika News

Ram Nath Kovind Vrindavan Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत, जानें पूरा कार्यक्रम

locationमथुराPublished: Jun 27, 2022 10:27:27 am

Submitted by:

lokesh verma

President Ram Nath Kovind Vrindavan Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज एक दिवसीय दौरे पर वृंदावन पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। अब राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर रहे हैं। इसके बाद वे कृष्णा कुटीर आश्रय सदन जाएंगे।

president-ram-nath-kovind-vrindavan-visit-cm-yogi-adityanath-welcomed_1.jpg
President Ram Nath Kovind Vrindavan Visit : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने कार्यकाल के आखिरी दौरे पर आज वृंदावन पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। अपने कार्यक्रम के तहत सबसे पहले राष्ट्रपति श्री बांके बिहारी जी के दर्शन करेंगे इसके बाद कृष्णा कुटीर आश्रय सदन जाएंगे। जहां वे विधवा और बेसहारा महिलाओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद करीब 12 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही श्री बांके बिहारी मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने प्रस्तावित दौरे के तहत तय समय से वृंदावन पहुंच गए हैं। वहीं उनसे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ वृंदावन पहुंच गए थे। राष्ट्रपति के पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जहां से वह सीधे श्री बांके बिहारी के दर्शन के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट श्री बांके बिहारी मंदिर में गुजारने के बाद वह कृष्णा कुटीर आश्रय स्थल के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रपति कोविंद के चश्मे को बचाने के लिए सुरक्षा में लगाए गए लंगूर बंदर

करीब दो घंटे निराश्रित महिलाओं के साथ गुजारेंगे राष्ट्रपति

कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में राष्ट्रपति निराश्रित महिलाओं से मुलाकात करेंगे। आश्रय सदन में रहने वाली निराश्रित महिलाओं में राष्ट्रपति से मिलने को लेकर खासा उत्साह है। राष्ट्रपति यहां करीब 140 महिलाओं के साथ समय बिताएंगे और उनका दर्द साझा करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति आत्मनिर्भर योजना के तहत बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों का भी अवलोकन करेंगे।
यह भी पढ़ें – निरहुआ का दावा, सपा की हुई विदाई अब भाजपा का गढ़ बन चुका है आजमगढ़

एक बजे तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर ट्रैफिक को एक बजे तक के लिए डायवर्ट किया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा 1350 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, जिनमें पीएसी के जवान भी शामिल हैं। वहीं बंदरों के आतंक को देखते हुए लंगूरों को तैनात किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो