script

Big News: प्रियंका चतुर्वेदी के कांग्रेस छोड़ने के पीछे ये बड़ी वजह भी आयी सामने

locationमथुराPublished: Apr 19, 2019 02:36:11 pm

Submitted by:

suchita mishra

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी रहीं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिवसेना का दामन थाम लिया है।

priyanka chaturvedi

priyanka chaturvedi

मथुरा। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी रहीं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिवसेना का दामन थाम लिया है। मथुरा में हुई घटना के विरोध में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। बता दें कि मथुरा में कांग्रेस पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रियंका चतुर्वेदी से दुर्व्यवहार किया था। प्रियंका की शिकायत के बाद पहले उन्हें हटाया गया, लेकिन अपने व्यवहार पर खेद जताने के बाद पार्टी में फिर वापस ले लिया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस के लिए अपना खून-पसीना एक करने वालों के स्थान पर कुछ लंपट आचरण करने वालों को तरजीह मिल रही है। इसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
मथुरा से है प्रियंका का नाता
बता दें कि प्रियंका चतुर्वेदी की जड़ें उत्तर प्रदेश के मथुरा से जुड़ी हैं। उनके पिता पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। मथुरा और चतुर्वेदी समुदाय में प्रियंका लाला नाम से मशहूर हैं।
ये कारण भी आया सामने
सूत्रों के मुताबिक पार्टी छोड़ने से पहले से भी प्रियंका कुछ कारणों से पार्टी से नाराज चल रही थीं। वे मथुरा से टिकट चाहती थीं, लेकिन टिकट महेश चतुर्वेदी उर्फ महेश पाठक को दे दिया गया। जबकि उनके नाम की घोषणा से पहले तक प्रियंका का नाम आगे चल रहा था। ये वही उद्योगपति महेश पाठक हैं जिनसे विवाद के कारण उनके पिता को चतुर्वेदी समाज की पत्रिका के संपादक के पद से मुक्त कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि मथुरा से महेश पाठक के नाम की घोषणा के बाद से प्रियंका नाराज चल रही थीं। लेकिन मथुरा में कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी के बाद उन्हें पार्टी छोड़ने का मौका मिल गया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो