scriptप्रियंका गांधी से रेप पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार | Priyanka Gandhi accused of rape by justice | Patrika News

प्रियंका गांधी से रेप पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

locationमथुराPublished: Feb 23, 2021 05:10:36 pm

Submitted by:

arun rawat

– बलात्कार पीड़िता ने किसान पंचायत में प्रियंका गाँधी के सामने लगाई न्याय की गुहार
– काँग्रेस सरकार के राजस्थान के भरतपुर जिले के कामां इलाके में 26 अप्रैल को युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लगाई न्याय की गुहार।
– अचानक भाषण के दौरान सामने आने से प्रियंका गांधी ने बीच में ही किया था भाषण बंद
– बलात्कार के पीड़िता के माता पिता ने रो-रोकर सुनाई अपनी न्याय न मिलने की बातप्रियंका ने पीड़ित युवती से मुलाकात की कही बात

प्रियंका गाँधी की सभा में हंगामा करते लोग - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

प्रियंका गाँधी की सभा में हंगामा करते लोग – फ़ोटो – पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा. किसान पंचायत में भाग लेने के लिए मथुरा आई प्रियंका गांधी की सभा में अचानक हंगामा शुरू हो गया। हंगामे को देख सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। हंगामा कर रहे लोगों ने प्रियंका गांधी से न्याय की गुहार लगाई है वही प्रियंका ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।


मंगलवार को गांव पाली खेड़ा स्थित एक मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन कांग्रेस पार्टी के बैनर तले किया गया। किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची। प्रियंका गांधी के संबोधन के दौरान किसान महापंचायत में हंगामा खड़ा हो गया और प्रियंका गांधी से न्याय दिलाओ के नारे लगने लगे। नारे लगते देख सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी हरकत में आए और मंच के पास जाने से हंगामा कर्ताओं को रोका। बता दें कि 26 अप्रैल 2020 को राजस्थान के कामा इलाके के गांव बांधी में 14 वर्षीय बालिका के साथ 3 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और न्याय न मिलने पर रेप पीड़िता प्रियंका गांधी से न्याय की गुहार लगाने के लिए मथुरा पहुंची थी। बालिका के पिता का आरोप है 26 अप्रैल 2020 को गांव के ही रहने वाले 3 लोगों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पुलिस उसे न्याय की गुहार लगाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें दुत्कार दिया। राजस्थान पुलिस की कार्यशैली से परेशान रेप पीड़िता का परिवार आज किसान महापंचायत में है प्रियंका गांधी से न्याय की उम्मीद लेकर आए थे। वही प्रियंका ने मंच से संबोधन को रोकते हुए न्याय पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।

Report – Nirmal Rajpoot

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो