scriptबाँके बिहारी के चरणों में प्रियंका गांधी, सिर झुका माँगी मनौती | Priyanka Gandhi at the feet of Banke Bihari, bending her head | Patrika News

बाँके बिहारी के चरणों में प्रियंका गांधी, सिर झुका माँगी मनौती

locationमथुराPublished: Feb 23, 2021 05:47:54 pm

Submitted by:

arun rawat

– काँग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची वृन्दावन बाँके विहारी के मंदिर – प्रियंका ने किए श्री बांके विहारी जी के दर्शन की पूजा अर्चना ।- बिहारी जी के सेवायत गोस्वामियों ने किया प्रियंका गांधी का दुप्पटा उढ़ाकर कर किया स्वागत- गोस्वामी ने कराई प्रियंका से श्री बांके विहारी जी की पूजा अर्चना

प्रियंका गाँधी - फ़ोटो - पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

प्रियंका गाँधी – फ़ोटो – पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क 

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

मथुरा. कॉंग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंची। मथुरा पहुंचने के बाद उन्होंने किसान महापंचायत में हिस्सा लिया और किसान महापंचायत को संबोधित करने के बाद वह भगवान बांके बिहारी के दर पर अपनी हाजिरी लगाने के लिए पहुंची। प्रियंका गांधी ने बांके बिहारी के चरणों में शीश झुका कर उन्हें नमन किया और उनसे मनौती मांगी।


किसान महापंचायत को संबोधित करने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वृंदावन के लिए रवाना हुई। वृंदावन पहुंचने के बाद भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए मंदिर में पहुंचे और उन्होंने भगवान बांके बिहारी मंदिर में पहुंचकर अपनी उपस्थिति भगवान बांके बिहारी के समक्ष दर्ज कराई। मंदिर में तकरीबन 20 मिनट रुकने के बाद कॉंग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। वही मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि भगवान बांके बिहारी का आशीर्वाद लेने के लिए उनके दर पर आई। भगवान बांके बिहारी ने मुझे बिन मांगे सब कुछ दे दिया है। वही जब उनसे किसान महापंचायत में हुए हंगामे के बाद रेप पीड़िता के बारे में सवाल किया तो प्रियंका गांधी ने रेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह लड़की हिम्मत वाली है जो इस तरह से सामने आई है और में उसकी पूरी मदद करूंगी।

Report – Nirmal Rajpoot

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो