scriptआरक्षित मेयर सीट के फैसले पर लोग बोले, भाजपा ने कर ली अपनी हार की तैयारी | public survey on reservation in nikay chunav 2017 | Patrika News

आरक्षित मेयर सीट के फैसले पर लोग बोले, भाजपा ने कर ली अपनी हार की तैयारी

locationमथुराPublished: Oct 16, 2017 11:37:41 am

Submitted by:

suchita mishra

मथुरा नगर निगम चुनावों में मेयर की सीट आरक्षित किए जाने पर पत्रिका ने की आम लोगों से बात, जानिए किसने क्या कहा।

municipal election 2017

municipal election 2017

मथुरा। आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर सभी जगह सरगर्मी शुरू हो चुकी है। पहली बार मथुरा में नगर पालिका की जगह बतौर नगर निगम चुनाव होगा। लेकिन मेयर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर देने के कारण शहर में चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। आपको बता दें कि मथुरा और वृंदावन जैसे इलाकों में सर्वाधिक ब्राह्मण और वैश्य वोट हैं, लंबे समय से ये लोग नगर निगम के चुनाव को लड़ने की तैयारी कर रहे थे। मेयर सीट को अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व कर देने के बाद, भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक उसके हाथ से निकलने की उम्मीद लगाई जा रही है। आइए जानते हैं कि क्या कहना है इस बारे में लोगों का।
इस बारे में स्थानीय निवासी अनिल ठाकुर कहते हैं कि अनुसूचित जाति के मेयर सीट को आरक्षित करने का सबसे बड़ा नुकसान भाजपा को होगा। वे आशंका जताते हुए कहते हैं कि अनुसूचित जाति का प्रत्याशी ढूंढ पाना भी भाजपा के लिए एक चुनौती साबित होगा। उनका मानना है कि सीट सामान्य होती तो भाजपा की जीत की उम्मीद ज्यादा होती।
मनीषा गुप्ता कहती हैं कि अब तक मथुरा में जो भी अध्यक्ष हुए हैं उन्होंने काफी अच्छा काम किया। लेकिन इस बार मेयर की सीट आरक्षित कर देने से थोड़ी निराशा है। पहले ही नौकरियों में आरक्षण था अब मेयर चुनाव में भी आरक्षण, ये ठीक नहीं है। उनका कहना है कि आरक्षण से राजनीति में बैठे लोगों को तो फायदा हो सकता है, लेकिन जनता के बीच ये दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
वहीं विजय बंसल कहते हैं कि ये फैसला संतोष जनक नहीं है। इसका खामियाजा भाजपा को ही उठाना होगा। विजय का कहना है कि मैंने दूसरे लोगों से भी बात की तो वे इस निर्णय से सहमत नहीं लगे। कारण पूछने पर वे कहते हैं कि भाजपा का जैसे—जैसे वर्चस्व बढ़ रहा है, वैसे—वैसे एक अंहकार विकसित हो रहा है। अपने इस फैसले से इन्होंने खुद अपनी हार की तैयारी की है।
मथुरा जनपद की अध्यक्ष पदों की आरक्ष सूची

1 मथुरा – अनुसूचित जाति
2 कोसी – प्रतीक्षारत
3 छाता – सामान्य
4 नंदगांव – अनुसूचित जाति महिला
5 बरसाना – अनुसूचित जाति महिला
6 गोवर्धन – सामान्य
7 सौंख – सामान्य
8 फरह – सामान्य
9 बलदेव – सामान्य
10 महावन – सामान्य
11 गोकुल – सामान्य
12 राया – महिला सामान्य
13 बाजना – अनुसूचित जाति
14 चौमुहां – सामान्य

ट्रेंडिंग वीडियो