scriptछह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म | Rape With 6 year old minor | Patrika News

छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

locationमथुराPublished: Feb 26, 2020 03:59:56 pm

खेलते समय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

छह वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

मथुरा। थाना शेरगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खेलते समय बच्ची के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें– रातोंरात ‘स्मार्ट’ हुई ताजनगरी ट्रम्प के जाते ही फिर से हुई बदहाल

ये है मामला

दरअसल पूरा मामला मथुरा के थाना शेरगढ़ के गांव का है। जहां 6 साल की मासूम अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी तभी दरिंदे ने दुष्कर्म की घृणित वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब मासूम ने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात घर आकर बताई।
यह भी पढ़ें

ट्रंप को यमुना और नालों से दुर्गंध न आये इसलिये ताजमहल में रखा गया कन्नौज का इत्र

मासूम के परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मथुरा के एसपी देहात श्रीस ने बताया कि मंगलवार शाम को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो