script

कृष्ण नगरी में आने से पहले पढ़ लें ये खबर, वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

locationमथुराPublished: Mar 16, 2019 08:33:58 pm

पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए यातायात प्लान तैयार किया है।

Holi 2019

Holi 2019

मथुरा। कृष्ण नगरी मथुरा में रविवार को रंगभरनी एकादशी पर देश-विदेश से नगर में आने वाले भक्तों के वाहन शनिवार शाम से नगर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए यातायात प्लान तैयार किया है। नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। प्लान के मुताबिक नगर के प्रवेश मार्गों, मंदिरों और तिराहे चौराहों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। नगर के प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। नगर के छटीकरा मार्ग पर रुक्मणि विहार मल्टी स्टोरी पार्किंग, मथुरा मार्ग पर सौ शैया के निकट पार्किंग स्थल पर, यमुना एक्सप्रेस से आने वाले वाहनों को मांट के पक्के पुल के निकट बाहरी वाहनों को रोक कर पार्किग स्थल पर खड़ा कराया जाएगा। नगर के सभी प्रवेश मार्ग से श्रद्धालु ई रिक्शा और ऑटो से मंदिर और गेस्ट हाउसों तक जा सकेंगे। पुलिस के अनुसार नगर में करीब 22 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि शनिवार शाम से नगर के सभी प्रवेश मार्गों पर वाहनों रोका जाएगा। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह व्यवस्था 21 मार्च तक रहेगी। यदि वाहनों की संख्या सामान्य से कम रहीं तो यातायात प्लान में ढिलाई की जा सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो