scriptसंघ की समन्वय बैठक का दूसरा दिन आज, योगी और केशव लेंगे भाग | rss annual coordination meeting yogi adityanath keshav maurya amit shah china and pakistan update news | Patrika News
मथुरा

संघ की समन्वय बैठक का दूसरा दिन आज, योगी और केशव लेंगे भाग

तीन दिवसीय समन्वय बैठक में पहले दिन हुई कई विषयों पर चर्चा

मथुराSep 02, 2017 / 09:39 am

Santosh Pandey

yogi aditaynath

yogi aditaynath

मथुरा। वृंदावन स्थित केशवधाम में शुक्रवार से शुरु हुई rss annual coordination meeting का शनिवार को दूसरा दिन है। इस बैठक में संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के केन्द्रीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। इस मथंन बैठक में देश के कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही है। कश्मीर, केरल के साथ ही साथ पाकिस्तान और चीन पर चिंतन शामिल है। ।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत की अध्यक्षता में संघ की समन्वय बैठक शुक्रवार को शुरु हुई।
सरकार के कामकाज की समीक्षा

बैठक में भाग लेने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। चर्चा है कि योगी सरकार के कामकाज का आकलन भी किया जाएगा। योगी सरकार को चार महीने पूरे हो गए हैं उनके काम काज की समीक्षा होगी। वहीं प्रदेश भाजपा की कमान डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय को सौंपी गई हैं जो अभी तक केशव प्रसाद मौर्या के पास थी। यूपी भाजपा के नए पदाधिकारियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है।
2019 पर नजर

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में कुल 71 सीटें मिली थी। यूपी के विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भाजपा की नजर वर्ष 2019 में होने वाले आम चुनाव पर है। साथ ही साथ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को भी ध्यान में रखा गया है। इस बैठक में सभी 35 संगठनों के केन्द्रीय पदाधिकारी भाग ले रहे है जो इन विषयों पर मंथन करेंगे।
एबीवीपी पर ध्यान

उत्तर प्रदेश में कई विश्वविद्यालयों और कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए है। जिससे छात्र संगठन ऊहापोह की स्थिति में हैं। सभी संगठनों की मांग है कि चुनाव होने चाहिए। एबीवीपी के एक केन्द्रीय पदाधिकारी ने बताया कि इस पर भी मंथन होगा। संभवत कोई सकारात्मक हल निकल आए। जब यूपी में भाजपा की सरकार हो और प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय जो छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हो ऐसे में छात्रसंघ चुनाव की मांग का तेज हो जाना स्वाभाविक है।

Home / Mathura / संघ की समन्वय बैठक का दूसरा दिन आज, योगी और केशव लेंगे भाग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो