18 माह पहले हुई थी शादी
थाना मांट के गांव जावरा के खंड नगला बरी निवासी दो भाई यशवीर और जयवीर की शादी दो सगी बहनें पुष्पा और शिवानी के साथ हुई थी। वे सादाबाद के गांव फत्ते निवासी किशन सिंह की बेटियां हैं। शादी हुए 18 माह हुए हैं। जयवीर और शिवानी में शादी के बाद से ही नहीं बनी। जयवीर शुरू से ही शिवानी के चरित्र पर शक करता है। आए दिन उसे पीटता है।

घर से निकाला
घटना 18 अक्टूबर की है। शिवानी के एक जीजा घर पर आए। उसे लेकर सास ने बखेड़ा कर दिया। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में खुद को तांत्रिक बताने वाली एक महिला मौजूद थी। उसने कहा कि शिवानी और उसके जीजा के हाथ पर आग रखो। अगर दोनों सच्चे हैं तो हाथ जलेंगे नहीं। पंचायत में 200 लोग मौजूद थे। 19 अक्टूबर को तांत्रिक के कहने पर सास ने यही किया। चूल्हे की आग शिवानी के हाथ पर रखी। शिवानी के हाथ जल गए। इसके बाद सास ने बहू को घर से निकाल दिया।

थाने में तहरीर पीड़िता के पिता किशन सिंह ने पति समेत छह ससुरालवालों के खिलाफ दहेज की खातिर उत्पीड़न करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि तहरीर आई। जांच की जा रही है कि सच्चाई क्या है। तांत्रिक महिला फरार हो गई है।