scriptयमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, पुलिया में घुसी स्कार्पियों दो लोगों की मौत | Scorpiyo accident on Yamuna Expressway in Mathura two death | Patrika News

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, पुलिया में घुसी स्कार्पियों दो लोगों की मौत

locationमथुराPublished: Jan 31, 2021 12:44:55 pm

Submitted by:

arun rawat

— मथुरा के थाना नौहझाील क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

accident

accident

मथुरा। रविवार सुबह मथुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की ओर आ रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर अंडरपास पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई।
सैनिक बताए गए हैं मृतक
मथुरा के थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही स्कार्पियो कार झपकी में बेकाबू होने पर अंडरपास पुलिया में टकरा गई। जिससे उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों के पास मिले आई कार्ड से वह सैनिक बताए गए हैं। यमुना एक्सप्रेस वे के माईल स्टोन 75 के पास रविवार सुबह स्कार्पियो कार नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 75 के समीप अचानक अनियंत्रित होने से कार अंडरपास की पुलिया में टकरा गई। जिससे उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मी पहुंच गए। जिन्होंने गैस कटर की मदद से कार में फंसे लोगों के शव बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मथुरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतकों के पास मिले आईकार्ड में गुरुबख्सिंह और प्रदीप सिंह लिखा है जो सैनिक बताए जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो