मथुरा

Holi 2023: तस्वीरों में देखिए वृंदावन के स्नेह बिहारी मंदिर की होली

5 Photos
Published: March 06, 2023 09:58:10 am
1/5

वृंदावन का श्री राधा स्नेह बिहारी जी मंदिर मशहूर बांके बिहारी के पास में ही है। इस मंदिर में बीते एक हफ्ते से जोरदार होली की धूम है। रविवार को हम भी होली खेलने श्री स्नेह बिहारी मंदिर पहुंचे।

2/5

वृंदावन में जब भक्त बांके बिहारी मंदिर से लौटते हैं तो संकरी गलियों से निकलते हुए 250 साल से ज्यादा पुराने स्नेह बिहारी मंदिर के सामने से ही गुजरते हैं। मंदिर से होली की खेलते लोगों की आवाज अपनी ओर खींच लेती है।

3/5

स्नेह बिहारी मंदिर के प्रांगण में लोग ढोलकी लेकर जमा थे और गीत गाते हुए गोली खेल रहे थे। यहां किसी स्पीकर पर गाने नहीं बज रहे थे। लोग खुद ही गाना गा रहे थे और होली खेल रहे थे।

4/5

स्नेह बिहारी मंदिर में बुजुर्ग महिलाएं ढोलक पर थीं तो युवा हाथ पकड़कर गोल-गोल घूमते हुए मस्ती कर रहे थे। हाथ-हाथ पकड़कर गोल घूमते हुए युवा पंजाब के गिद्दा डांस की याद दिला रहे थे।

5/5

स्नेह बिहारी में होली खेलने के बाद हम लौटने लगे तो यहां हमें एक नन्हा भक्त भी मिल गया। ये भक्त अपनी मां के साथ होली खेलने मंदिर आया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.