script

मथुरा में जन्माष्टमी आज, घर-घर जन्मेंगे कृष्ण कन्हाई, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा, जानिए आरती का समय

locationमथुराPublished: Aug 24, 2019 07:45:57 am

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आएंगे, कान्हा के दर्शन करेंगेरामलीला मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि होंगेकड़ी सुरक्षा, शोभायात्रा निकाली, पूरा शहर हो रहा शोभायमान

तीन लोक से न्यारी मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, 24 को होगा अजन्मे का जन्म, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

तीन लोक से न्यारी मथुरा में जन्माष्टमी की धूम, 24 को होगा अजन्मे का जन्म, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

मथुरा। मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम शुरू हो गई है। मथुरा और जन्मभूमि परिसर की शोभा देखते ही बनती है। लाखों श्रद्धालु पहुंच गए हैं। 24 अगस्त शनिवार को अजन्मे का जन्म होगा। घर-घर में कृष्ण कन्हाई का जन्म होगा। श्रीकृष्ण का अभिषेक स्वर्ण जड़ित चांदी से बनी गाय के दूध से होगा। कान्हा के जन्म के बाद रात्रि 12 बजकर पांच मिनट पर शंखनाद होगा। श्रद्धालुओं का आह्वान किया गया है जहां भी हैं, वहीं से शंखनाद करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 अगस्त को आ रहे हैं। वे सांस्कृतिक कार्यक्र में भाग लेंगे। दही हांड़ी कार्यक्रम उन्हीं के समक्ष होगा। मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन करने जाएंगे। शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भव्य शोभायात्रा निकाला गई।
कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने का प्लान हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर, 24 और 25 को ये रहेगी यातायात व्यवस्था..

रात्रि 1.30 बजे तक होंगे दर्शन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 24 अगस्त को रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही स्वचालित यंत्रों से कामधेनु गाय के थन से दूध निकलने लगेगा। इसके बाद दही, घी, बूरा, शहद एवं दूध से रात्रि 12:15 से 12:30 तक ठाकुरजी के श्री विग्रह का दिव्य महाभिषेक होगा। 12:30 से 12:40 तक शृंगार आरती के दर्शन होंगे। जन्म के समय रात्रि 1:30 बजे तक दर्शन को मंदिर खुला रहेगा। जन्मोत्सव को और भव्य बनाने के लिए महाराष्ट्र से ढोल वादक भी पहुंचेंगे। जन्मभूमि परिसर स्थित केशवदेव मंदिर में कई प्रकार के पुष्प, पत्र एवं वस्त्रों से निर्मित भव्य बंगले में प्रभु श्रीकृष्ण विराजमान होंगे। आकर्षक रोशनी के अलावा पुष्प रत्न के अद्भुत संयोजन से इसे नया रूप दिया जा रहा है।
कृष्ण नगरी में जन्माष्टमी मनाने से पहले आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी, जानिए पूरा प्रोग्राम

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा आएंगे। करीब तीन घंटे जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भाग होंगे। करीब 3:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे। शाम चार से पांच बजे तक श्रीरामलीला मैदान में आयोजित जन्मोत्सव के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान जनपद की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। पांच बजे आगरा होते हुए लखनऊ चले जाएंगे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा

हाई अलर्ट
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार मथुरा हाई अलर्ट पर है। पूरे जिले को 22 सेक्टरों में विभाजित करते हुए 90 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। वृंदावन, गोवर्धन, नंदगांव और गोकुल के प्रमुख मंदिरों में 3-3 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
#UPDusKaDum जानिए गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले दस प्रमुख धार्मिक स्थल

रामलीला मैदान पर कार्यक्रम
श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रक्रिया में राजस्थानी मांड गायकी, रासलीला, ब्रज के लोकनृत्य, पाईडंडा लोकनृत्य, घूमर नृत्य, नंदादेवी राजजात, कृष्णलीला होगी। 24 अगस्त को भी शाम छह बजे से रात 12 बजे तक मणिपुर शंख वादन, कृष्णावतार, बरेदी नृत्य, छाऊनृत्य, अवधी लोकनृत्य और गायन, मेर रास, गूजरी नृत्य, राई नृत्य, कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका, शंखनाद नृत्य, महाभारत के टीवी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। 25 अगस्त को रासलीला, चरकुला, मयूरनृत्य, कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका, ब्रज के लोकनृत्य, मणिपुर के लोकनृत्य, राई नृत्य, ढेढिया, नृत्य और भजन गायन होगा।
शुक्रवार को हरी इलायची का ये छोटा सा उपाय आपको मालामाल कर देगा…

राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता
संस्कृति विभाग की ओर से 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे से रामलीला मैदान पर राधाकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, रंगोली, जल, फूल सांझी प्रतयोगिता आयोजित की गई । इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर सभीको मोह लिया
300 कलाकारों ने शोभायात्रा निकाली
शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से मंडी रामदास चौक बाजार से द्वारिकाधीश मंदिर होते हुए होली गेट तक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में प्रतिदिन
300 कलाकारों ने भाग लिया। 24 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से दरेसी, होली गेट होते हुए नगर निगम कार्यालय तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। 25 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मभूमि से भूतेश्वर, स्टेट बैंक चौराहा, डैम्पियर नगर होते हुए संग्रहालय तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शहर में 11 स्थानों पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन रोड पर श्रीराम मंदिर के सामने, बीएसए कॉलेज के सामने, भूतेश्वर तिराहा, गोवर्धन चौराहा (फ्लाई ओवर के नीचे), पोतरा कुंड के निकट, महाविद्या कॉलोनी, डैम्पियर नगर चौराहा, कृष्णा पुरी तिराहा, कलक्ट्रेट के सामने, टीएफसी वृंदावन के निकट, छटीकरा रोड पर छोटे मंच बनाए गए हैं। इन मंचों पर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। ये कार्यक्रम 25 अगस्त तक चलेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो