श्रीकृष्ण जन्मभूमि : 1968 में हुए समझौते का 55 साल से चल रहा विवाद, आखिर कब आएगा फैसला?
मथुराPublished: Mar 18, 2023 07:25:08 am
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को लेकर 55 साल से विवाद चल रहा है। इस मामले में गुरुवार को होने वाली सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने इसकी तारीख बढ़ा दी है।
श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से कृष्ण प्रेमियों का गहरा लगाव है। पौराणिक मान्यता है कि यहां कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, जहां बाद में मंदिर बनवाया गया। इसके अलावा मथुरा अपने पौराणिक महत्व के चलते ही उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन स्थल है। इसी के चलते यहां सालभर देश और विदेशी लोगों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन यहां 55 सालों से हिंदू और मुस्लिम पक्ष में विवाद कोर्ट में विचाराधीन है।