script

कोई मुसलमानों का लंबरदार बनने की कोशिश न करेः श्रीकांत शर्मा, देखें वीडियो

locationमथुराPublished: Feb 23, 2020 08:44:35 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

मंच से पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगना देश के खिलाफ षड्यंत्र
योगी आदित्यनाथ बरसाना में होली खेलेंगे, डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जनता दर्शन के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए के कोई भी शिकायत लखनऊ तक ना पहुंचे। शिकायतों का निस्तारण थाने स्तर पर भी किया जाए। श्रीकांत शर्मा ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी की रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारों पर भी तंज कसा। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के आगरा आगमन पर कहा कि उनका स्वागत है।
देश कानून से चलेगा

एआईएमआएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की रैली में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे के बारे में उनसे पूछा तो हुए कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक बात है कि रैली में इस तरह के नारे लगे। उन्होंने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों का नियंत्रण न अपने परिवार के लोगों पर है और न ही खुद पर है। भाषा ही शर्मनाक है। प्रदेश और देश के लोगों को धमकाने का काम करते हैं। 15 करोड़ से हम तबाह कर देंगे, यह ओवैसी के भाई वारिस पठान कहते हैं। सेना को हटा लो बर्बाद कर देंगे, इस तरह की भाषा का देश में कोई मतलब नहीं बनता है। देश पहले हैं उसके बाद जाति धर्म। मंच से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना देश के खिलाफ षड्यंत्र है। देश कानून से चलेगा दादागीरी किसी की भी नहीं चलेगी। कोई मुसलमानों का लंबरदार बनने की कोशिश न करे। ये मुसलमानों के ठेकेदार नहीं है, उन्हें बदनाम कर रहे हैं।
लठमार होली खेलेंगे योगी

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा दौरे पर पहुंचे। मीडिया से रूबरू होते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार बृज की होली में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। बरसाना की लट्ठमार होली योगी आदित्यनाथ खेलेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो