scriptरमेश बाबा और सुदेवी दासी को पद्मश्री मिलना पूरे ब्रज का सम्मान: ऊर्जामंत्री | Shrikant Sharma on Padmashree to Ramesh Baba and Sudeshvi Dasi | Patrika News

रमेश बाबा और सुदेवी दासी को पद्मश्री मिलना पूरे ब्रज का सम्मान: ऊर्जामंत्री

locationमथुराPublished: Jan 30, 2019 08:34:49 pm

ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि संत श्री को मिला यह सम्मान पूरे ब्रज का सम्मान है।

ramesh baba

रमेश बाबा और सुदेवी दासी को पद्मश्री मिलना पूरे ब्रज का सम्मान: ऊर्जामंत्री

मथुरा। ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकान्त शर्मा ने ब्रज मथुरा के राधाकुंड के कोन्हई गांव में निराश्रित गायों के लिए राधा सुरभि गोशाला संचालित करने वालीं जर्मन मूल की सुदेवी दासी (फ्रेडरिक इरिना) से भेंट कर, उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार से पद्मश्री सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सुदेवी दासी ने निःस्वार्थ सेवा और समर्पण से ब्रज की गो-पालन संस्कृति को नए आयाम दिए हैं। पद्म श्री पुरस्कार उनके सेवाभाव का सम्मान है।
ramesh baba
यह सम्मान पूरे ब्रज का सम्मान

साथ ही ऊर्जा मंत्री ने बरसाना के श्री मान मन्दिर में विरक्त संत रमेश बाबा जी महाराज से भी भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने भारत सरकार द्वारा पद्म श्री सम्मान से विभूषित किए जाने पर उनका अभिनंदन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत श्री को मिला यह सम्मान पूरे ब्रज का सम्मान है। उनके द्वारा यमुना के शुद्धिकरण और गोवंश के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए दशकों से किए जा रहे प्रयास हम सभी के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो