scriptतां त्रिक के कहने पर अपने भाई के बेटे को मार डाला व्यक्ति | tantrik news update mathura in hindi | Patrika News

तां त्रिक के कहने पर अपने भाई के बेटे को मार डाला व्यक्ति

locationमथुराPublished: Oct 13, 2017 09:46:30 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

एक हफ्ते बाद पुलिस ने किया खुलासा, भेजा जेल

crime

police

मथुरा। कोसीेकलां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हफ्तेभर पहले पांच साल के मासूम की हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा नहीं हो पाया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। बच्चे का हत्यारा उसका चाचा ही निकला। आरोपी ने अपना जुर्म खुद कबूल लिया है। उसने पुलिस को बताया कि तांत्रिक के कहने पर उसने अपने भाई के बेटे को मार डाला। इस घटना के पर्दाफाश से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा है।
ये था मामला

6 अक्टूबर को मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के सुजाबली गांव में 4 वर्ष के अमित की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी थी। ब्लाइंड हत्या के खुलासे में पुलिस को एक हफ्ते लग गए। जब कोसी पुलिस ने शक के आधार पर देवेंद्र उर्फ कंजर से पूछताछ कि तो उसने हत्या करने का कारण बताया। पुलिस भी देवेन्द्र की बात सुनकर दंग रह गई। देवेंद्र ने बताया कि उसके बच्चे नहीं हो रहे थे इसके लिए उन्होंने जब तांत्रिक का सहारा लिया तो तांत्रिक ने किसी मासूम की बलि देने की बात कही। इसके बाद देवेंद्र ने बलि देने के लिए अपने ही 4 साल के भतीजे को चुना। उसकी 6 अक्टूबर को उस समय ईंट से कुचलकर हत्या कर दी जब वह घर के पास खेल रहा था। पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उस ईंट को भी बरामद कर लिया जिससे उसकी हत्या की गई थी ।
बुर्जी में ले जाकर की थी हत्या

आरोपी देवेंद्र ने बताया की एक तांत्रिक आया और उसने मम्मी को अपने झांसे में ले लिया। उस तांत्रिक ने कहा की तुम एक बच्चे की बलि दोंगे तो अपने लड़के की पत्नी में बच्चा हो जायेगा। हमे उस तांत्रिक के बारे में कुछ नहीं पता और हमारी शादी को 4 साल हो गए। एक भी बच्चा नहीं हुआ। अपने भतीजे अमित को बुर्जी में ले जाकर मार डाला।
ईंट से कुचलकर की थी हत्या

एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने बताया की 6 अक्टूबर को एक पाँच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी थी। संवेदनशील और दुखद घटना थी इस घटना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें बच्चे की जो हत्या हुई है वो अन्धविश्वास के चलते हुई है। ईंट से कुचलकर कर दी और घटना का खुलासा थाना कोसीकलां प्रभारी ने की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो