मथुरा

हत्या के बाद बवाल, तीन घरों को किया आग के हवाले, गांव में तनाव

मृतक के परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें श्रीचंद और गोपीचंद नामजद हैं। जबकि दो अज्ञात हैं।

मथुराDec 05, 2017 / 06:14 pm

मुकेश कुमार

tension in bhopalgarh

मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालगढ़ में नाली विवाद को लेकर सोमवार रात को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से मौत हो गई। वहीं उपद्रवियों ने तीन घरों को आग के हवाले भी कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल ने आग को काबू करते हुए इस स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नाली को लेकर है विवाद
वृंदावन कोतवाली के भोपालगढ़ गांव में नाली के विवाद को लेकर रतन लाल और श्रीचंद अक्षय के बीच पिछले तीन साल से रंजिश चली आ रही है। इस मामले में पहले भी एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। रंजिश के चलते एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगते आ रहे हैं। कई लोग जेल भी जा चुके हैं लेकिन जानलेवा रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को फिर उसी रंजिश ने बड़ा रूप ले लिया।
हत्या के बाद तीन घर फूंके
40 वर्षीय रतन लाल सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है। बताया जाता है कि देर रात जब रतन लाल काम से घर लौट रहा था। उसी दौरान आरोपी पक्ष ने उस पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने उसको गोली मार दी। इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान उपद्रवियों ने तीन घरों में आग भी लगा दी गई।
गांव में पुलिस बल तैनात
घटना की सूचना पाकर एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। घायल रतन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार सुबह को उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
चार लोगों के खिलाफ मुकदमा
मृतक का भतीजे रंजीत ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें श्रीचंद और गोपीचंद नामजद हैं। दो अज्ञात है। परिजनों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर कोई कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम एसएसपी कार्यालय पर धरना देंगे।

Home / Mathura / हत्या के बाद बवाल, तीन घरों को किया आग के हवाले, गांव में तनाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.