scriptयमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे, महिला समेत दो की मौत, छह गंभीर घायल | Two died and 6 injured in an accident on yamuna expressway | Patrika News

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे, महिला समेत दो की मौत, छह गंभीर घायल

locationमथुराPublished: Nov 11, 2020 11:46:35 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights
-हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 135 पर हुआ
-अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी
-मृतक महिला की पहचान पवन कुमारी पांडे के रूप में हुई, जबकि मृत बच्चे की पहचान नही हो सकी

Accident

Accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे वे पर बुधवार तड़के एक अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण टक्कर में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार हादसे में एक बालक की भी मौत हुइ है, जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस हादसे में घायल व्यक्ति के फोन से सभी के नाम पता आदि जानने का प्रयास कर रही थी।
दरअसल, यह हादसा मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 135 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रहे रास्ते पर हुआ। जहां एक अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान पवन कुमारी पांडे के रूप में हुई, जबकि अभी तक मृत बच्चे की पहचान नही हो सकी। उधर, कार चला रहा युवक घायल है, जो अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है।
पुलिस के मुताबिक हादसे में दो की मौत हुई। जिसमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है। वहीं छह लोग घायल हुए हैं। घायलों के पास से कुछ कागजात मिले हैं। जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त ममता, प्रकाश, गोविंद और प्रवेश के रूप में हुई है, दो घायलों के नाम नहीं पता चल सके हैं। अभी मृतक व घायलों के पते की जानकारी नहीं मिल सकी है। एक घायल यात्री ने अपने मोबाइल पर गाजियाबाद निवासी परिचित ने बता की थी। जिससे इनका पता किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो