scriptयमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी | Two youths drowned in Yamuna Hindi News | Patrika News

यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, एक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

locationमथुराPublished: Oct 03, 2017 11:57:59 am

मथुरा के मांट इलाके में दो युवक यमुना में डूब गए, एक युवक को बचा लिया गया है वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

Clean Yamuna
मथुरा। थाना मांट इलाके के गांव जहांगीरपुर में यमुना नहाने गए दो युवक डूब गए। जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो पूरा गांव यमुना के किनारे पहुंच गया। रेस्क्यू कर एक युवक को बचा लिया गया और दूसरे युवक का अभी तक कोई भी पता नहीं चल पाया है।
ये है मामला

थाना मांट क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में सोमवार को यमुना में नहाने के दौरान दो युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। चीखने-चिल्लाने पर आस-पास पशुओं को चरा रहे लोगों ने डूब रहे दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान एक युवक को तो बचा लिया गया जबकि दूसरा अभी तक लापता है। गोताखोरों द्वारा दूसरे युवक की यमुना में तलाश की जा रही है।
दूसरे युवक की तलाश जारी
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी 22 वर्षीय नीरज अपने दोस्त रासबिहारी के साथ यमुना में नहाने के लिए गया था। दोनों युवक यमुना में नहा रहे थे कि इसी दौरान गहरे पानी में जाने की वजह से दोनों डूबने लगे। शोर मचाने पर आस-पास के इलाके में गाय-भैंसों को चरा रहे लोग मदद के लिए पहुंचे और किसी तरह कड़ी मशक्कत के बाद रासबिहारी को बाहर निकाल लिया गया लेकिन नीरज का गहरे पानी में जाने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। युवकों के यमुना में डूबने की जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ यमुना किनारे एकत्र हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी नीरज का कुछ पता नहीं चल सका। गोताखोरों द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय निवासी पप्पू ने बताया कि एक युवक को बचा लिया गया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।पुलिस गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक को ढूंढने का लगातार प्रयास कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो