यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के समधी की हत्या, देखें वीडियो
मथुराPublished: Jan 14, 2018 09:09:14 am
बाइक सवार बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और छाता विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मीनारायण चौधरी के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
मथुरा। बाइक सवार बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और छाता विधानसभा क्षेत्र से विधायक लक्ष्मीनारायण चौधरी के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। जानलेवा हमला उस समय किया गया, जब वे अपने फार्महाउस से घर के लिए जा रहे थे। थाना छाता क्षेत्र में गुहारी मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मंत्री के रिश्तेदार को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को निर्देश दिया कि हमलवारों को गिरफ्तार किया जाए।