scriptमुख्यमंत्री योगी का ऐलान, 100 करोड़ से होगा बरसाना, वृन्दावन और गोकुल का विकास | UP Cm Yogi Adityanath celebrates barsana latthmar holi in Mathura news | Patrika News

मुख्यमंत्री योगी का ऐलान, 100 करोड़ से होगा बरसाना, वृन्दावन और गोकुल का विकास

locationमथुराPublished: Feb 24, 2018 07:04:27 pm

यूपी के मुख्यमंत्री के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी थे।

Yogi Adityanath
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार की मौजूदगी में शनिवार को बरसाना में पारंपरिक लट्ठमार होली खेली गई। यहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फूलों से स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यहां के विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए दिए गए हैं। ब्रज की होली को अब दुनिया जानेगी। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसे विशेष पहचान मिलेगी।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे
मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के साथ की। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने राधा बिहारी इंटर कॉलेज, बरसाना के मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार बजट में यहां के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये दिए हैं। धार्मिक स्थलों को वर्ल्ड क्लास बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 84 कोस परिक्रमा मार्ग के समुचित विकास की योजना भी बनाई है। उन्होंने कहा कि डेयरी के लिए पैसे की व्यवस्था कर दी है। छाता की चीनी मिल के लिए भी कार्ययोजना बना रहे हैं। सरकार गो संरक्षण और संवर्धन में पूरा सहयोग करेगी। साथ ही सभी के हितों को संरक्षण देगी।

हरियाणा और यूपी का समन्वय
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का हिस्सा है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू किया। सभी राज्‍यों के पारंपरिक संबंधों के जोड़ने ही एक भारत श्रेष्ठ भारत का मकसद है। उन्होंने कहा कि भगवा? कृष्ण ?? का जन्म और लीला बृज क्षेत्र में संपन्न हुई, लेकिन गीता का अमर संदेश हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिया था। तो हरियाणा और यूपी का समन्वय हो और एक साथ विकास की प्रक्रिया बढ़ा सके, इस दृष्टि से रंगोत्सव कार्यक्रम महत्वपूर्ण है।

प्रियाकुंड के सामने हुई लट्ठमार होली
शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरसाना में नंद गांव से आए हुरियारों के साथ लट्ठमार होली खेली। प्रिया कुंड के सामने बने अहाते में बरसाना के हुरियारिनों ने नंदगांव के हुरियारों पर अबीर, गुलाल और रंगों के बीच लट्ठ बरसाए। हर कोई रंगों में सराबोर दिखाई दिया। मंदिर में राधारानी के दर्शन किए। बता दें कि योगी आदित्यनाथ कृष्ण जन्मभूमि पर जाने वाले राज्य के पहले मुख्यमंत्री है। योगी के दौरे के मद्देनजर मथुरा में कड़ी सुरक्षा रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो