गोरक्षा के लिए समाज आगे आए मंच से बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गोमाता की जय के साथ उद्बोधन शुर किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम गोरक्षा कर रहे हैं लेकिन छुट्टा पशु की दिक्कत आ रही थी। व्यापक पैमाने पर गोवंश की तस्करी हो रह थी। बंगाल आदि राज्यों में बूचड़ खानों तक पहुंचाया जा रहा था। हमने सख्ती से इस पर रोक लगाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरक्षा के लिए सरकार के साथ साथ समाज को भी आगे आना पड़ेगा। मदन मोहन मालवीय जी ने जो सपना देखा था उसे साकार करने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ब्रज भूमि पर भगवान ने गोचारण किया है इसलिए उनका नाम गोपाल पड़ गया। ये भूमि पवित्र है, इस पवित्रा कार्य के लिए इसी भूमि से संकल्प लें।
यमुना की दयनीय स्थिति चिंताजनक साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को बचाना है तो गाय, गंगा और गांव को बचना होगा। गाय और गंगा को बचाने के लिए प्रयास चल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यमुना की दयनीय स्थिति चिंताजनक है। दिल्ली से आते समय यमुना की दुर्गति देखी है। हमने नदी संस्क्रति की दुर्गति कर दी। भौतिकता के चलते हम अपनी संस्कृति भूल गए हैं, जागृत होकर यमुना की सफाई के पुनीत कार्य को जनसहभागिता से गति दी जाए।
हर गांव में हो गोशाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर गांव में दुग्धशाला खुलनी चाहिए। हमको यह भी व्यवस्था सुनिश्चित करनी पड़ेगी कि हर गांव में गोसंवर्धन हो, जिससे रसोई गैस की गोबर गैस प्लांट के जरिये आपूर्ति भी कर सकते हैं। दूसरे चरण में हर किशान को दो अच्छी नस्ल की गाय उपलब्ध कराने की योजना है।