scriptयोगी सरकार के रडार पर घोटालेबाज, जल्द होंगे सलाखों के पीछे: श्रीकांत शर्मा | UP Energy minister Shrikant Sharma Big Statement over Corruption Scams | Patrika News

योगी सरकार के रडार पर घोटालेबाज, जल्द होंगे सलाखों के पीछे: श्रीकांत शर्मा

locationमथुराPublished: Jul 13, 2019 04:24:27 pm

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने साफ कहा कि घोटालेबाज, भ्रष्टाचारी चाहे कोई पूर्व मंत्री या पूर्व मुख्य मंत्री बच नहीं पाएगा।
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचारी योगी सरकार की रडार पर हैं। जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद जवाहर बाग में उन्होंने पौधारोपण कर लोगों से अपील की कि अपने आसपास पौधे जरूर लगाएं और प्रकृति बचाएं। साथ ही मीडिया के सवालों पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी निशाना साधा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जो लोग चीनी मिल के घोटाले में संलिप्त हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा, वह जल्द ही मिल जाएंगे चाहे वह पूर्व मंत्री हों या पूर्व मुख्यमंत्री।
यह भी पढ़ें

अमित शाह ने मंच से की यूपी के इस मंत्री की तारीफ, बोले- युवा हैं किया ये बड़ा काम

Shrikant Sharma
यह भी पढ़ें

वन नेशन-वन इलेक्शन’ है न्यू इण्डिया की जरूरत: श्रीकांत शर्मा

लोगों से की ये अपील

शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राजकीय उद्यान जवाहर बाग में पौधारोपण किया। पौधारोपण करने के बाद उन्होंने लोगों से एक पेड़ लगाने की अपील की। मीडिया से मुखातिब होते हुए एक सवाल पर श्रीकांत शर्मा ने कहा कि काफी लंबे समय से चीनी मिल बंद पड़ी हैं वह जल्द ही शुरू करा दी जाएंगी। वहीं पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व में जो भी घोटाले हुए, इनमें संलिप्त चाहे कोई प्रशासनिक अधिकारी रहा हो या कोई मुख्यमंत्री रहा हो बचने वाला कोई नहीं है। सरकार की रडार पर सभी घोटालेबाज हैं। सरकार ईमानदारी से काम कर रही है और मुख्यमंत्री जी लगातार दो साल से भ्रष्टाचार मुक्त कार्य प्रणाली बनाने के लिए सभी का आह्वान कर रहे हैं। उसके बावजूद अगर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं तो सख्ती से काम लिया जाएगा।
Shrikant Sharma
यह भी पढ़ें

अमेठी में बोले श्रीकांत- जो अपना घर नहीं संभाल सकते वो एमी-छत्तीसगढ़ क्या संभालेंगे

गलत काम करने वालों के लिए सख्त कानून

ऊर्जा मंत्री ने मंच से बोलते हुए कहा सभी कार्यों को समय-समय पर जांचा जा रहा है, परखा जा रहा है। गलत करने वाला कोई बचने वाला नहीं है। गलत काम करने वाले के लिए सख्त कानून है, हमारे पूर्व में कहीं न कहीं कमीशनखोरी होती थी। सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त रहती थी। योगी सरकार ईमानदार सरकार है। भ्रष्टाचार के लिए यहां कोई स्थान नहीं है।
Shrikant Sharma
यह भी पढ़ें

कांग्रेस पर श्रीकांत का पलटवाल, बोले- कुछ पत्रकारों को खरीदकर भाजपा के खिलाफ साजिश

जवाहर बाग नवंबर तक होगा कंप्लीट

श्रीकांत शर्मा ने लोगों को तोहफा देते हुए कहा कि नवंबर तक जवाहरबाग में चल रहे विकास कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। सुबह और शाम के समय लोग यहां सैर कर सकेंगे। साढ़े चार किलोमीटर के कच्चे और पके दो ट्रैक यहां रहेंगे, योगा पार्क भी बनाया जाएगा।
Shrikant Sharma
मुकुल द्विवेदी और संतोष यादव लगेगी प्रतिमा

ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि जब यह पूरा पार्क कंप्लीट हो जाएगा तो मुख्य प्रवेश द्वार पर शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और शहीद संतोष यादव की प्रतिमा लगाई जाएगी। इन दोनों का बलिदान हमेशा याद रखेंगे और वह व्यर्थ नहीं जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो