सिपाही को किया गिरफ्तार गौतमबुद्ध नगर जनपद में तैनात सिपाही रोहित यादव उर्फ टिल्लू अपनी गाड़ी से वृन्दावन होली के मौके पर आया हुआ था। रोहित का पागल बाबा मंदिर के समीप मथुरा निवासी रजत शर्मा से होली खेलने को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने कुछ ही देर में इतना बड़ा रूप ले लिया कि रोहित ने रजत को गोली मार दी। युवक को गोली मारने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के तत्काल बाद पुलिस ने आरोपी सिपाही रोहित यादव को हिरासत में ले लिया।
झगड़े के बाद हत्या
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 24 साल के रजत शर्मा के साथ सिपाही रोहित ने झगड़ा किया और झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी। वह यहां तैनात नहीं है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।