script22 टेस्ट, मेडिकल, फिजिकल के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला, अब मौत दे दो, देखें वीडियो | Uttar Pradesh Police constable Recruitment 2013 Selected candidates so | Patrika News

22 टेस्ट, मेडिकल, फिजिकल के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला, अब मौत दे दो, देखें वीडियो

locationमथुराPublished: May 15, 2019 01:11:30 pm

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के अंतर्गत सफल अभ्यर्थियों न की जिलाधिकारी से मांग।

UP Police Recruitment

22 टेस्ट, मेडिकल, फिजिकल के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिला, अब मौत दे दो, देखें वीडियो

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के अंतर्गत सफल अभ्यर्थी कलेक्ट्रेट पहुंचे। भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए ज्ञापन दिया। फिर इच्छामृत्यु की मांग की।

पारदर्शिता पर सवालिया निशान
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती 2013 के वह सफल अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता न होने से नाराज है। ये सभी एकजुट होकर कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला अधिकारी के नाम संबोधित अपना मांगपत्र दिया। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व में उनके द्वारा की गई कार्यवाही के विषय में जानकारी देते हुए इसकी पारदर्शिता पर सवालिया निशान लगाया है।

11788 अभ्यर्थी मानसिक रूप से परेशान
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन में मांग की गई है कि यदि न्यायालय के आदेशानुसार पारदर्शिता के साथ भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कराया गया तो इच्छा मृत्यु दे दी जाए। उन्होंने कहा कि 11788 अभ्यर्थी मानसिक रूप से पीड़ित हैं। कोर्ट के आदेश के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया। हम लोगों ने 22 टेस्ट दिए। मेडिकल हो गया। फिजिकल हो गया। इसके बाद भी हम लोगों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो