scriptपति की मौत के चार साल बाद विधवा हुई गर्भवती, सड़क हादसे के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा | widow real story after husband death | Patrika News

पति की मौत के चार साल बाद विधवा हुई गर्भवती, सड़क हादसे के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

locationमथुराPublished: Sep 15, 2019 05:47:57 pm

चार वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद विधवा महिला के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मसार कर देने वाला है

मथुरा। चार वर्ष पूर्व पति की मौत के बाद विधवा महिला के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मसार कर देने वाला है। खुलासा इस बात का तब हुआ, जब सड़क हादसे में घायल होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने पाया कि महिला गर्भवती है, यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। खुलासा होने के बाद विधवा महिला ने पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि ससुराल में पड़ोसी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से वह शांत रही।
ये है पूरा मामला
राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली युवती का विवाह पांच वर्ष पूर्व मथुरा के फरह क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। शादी के एक वर्ष बाद पति की मौत हो गई। जिसके बाद वह अपनी ससुराल में रह रही थी। चार साल से विधवा का जीवन व्यतीत कर रही महिला के साथ ऐसी घटना होगी किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल सप्ताहभर पूर्व विधवा महिला एक सड़क हादसे में घायल हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जांच में हुआ खुलासा
अस्पताल में भर्ती होने के दौरान चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि वह गर्भवती है। चार साल से विधवा का जीवन व्यतीत कर रही महिला के बारे में जब ये सच्चाई परिजनों को पता चली, तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद जब महिला से पूछा गया, तो उसने बताया कि छह माह पूर्व पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से वह शांत रही।
दर्ज हुआ मुकदमा
विधवा महिला के पिता ने शनिवार को बेटी की ससुराल के पड़ोसी के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन उर्फ मिरचुआ को गिरफ्तार किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो