scriptफिर दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, फांसी लगाकर दी जान | woman committed suicide due to dowry demand by in-laws | Patrika News

फिर दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, फांसी लगाकर दी जान

locationमथुराPublished: Mar 22, 2019 05:05:15 pm

Submitted by:

suchita mishra

मृतका के परिजनों का आरोप दहेज को लेकर आए दिन होता था झगड़ा। परेशान होकर विवाहिता ने की आत्महत्या।

suicide

suicide

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में विवाहिता ने गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक थाना रिफाइनरी क्षेत्र के छड़गॉव निवासी पूनम की शादी 6 वर्ष पहले थाना गोवर्धन के नीम गांव निवासी विनोद से हुई थी। शुक्रवार को पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पूनम के परिजनों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूनम काफी समय से दहेज को लेकर होने वाले झगड़े से परेशान थी। आत्महत्या से पहले सुबह उसने फोन पर झगड़े के बारे में बताया था और मरने की बाद कह रही थी।
जांच के आधार पर कार्रवाई
वहीं सीओ गोवर्धन ने जानकारी देते हुए कहा कि नीम गॉव में विवाहिता ने फांसी लगा ली है जिससे उसकी मौत हो गयी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो