मथुरा

फिर दहेज की भेंट चढ़ी विवाहिता, फांसी लगाकर दी जान

मृतका के परिजनों का आरोप दहेज को लेकर आए दिन होता था झगड़ा। परेशान होकर विवाहिता ने की आत्महत्या।

मथुराMar 22, 2019 / 05:05 pm

suchita mishra

suicide

मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र में विवाहिता ने गले मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक थाना रिफाइनरी क्षेत्र के छड़गॉव निवासी पूनम की शादी 6 वर्ष पहले थाना गोवर्धन के नीम गांव निवासी विनोद से हुई थी। शुक्रवार को पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पूनम के परिजनों ने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूनम काफी समय से दहेज को लेकर होने वाले झगड़े से परेशान थी। आत्महत्या से पहले सुबह उसने फोन पर झगड़े के बारे में बताया था और मरने की बाद कह रही थी।
 

जांच के आधार पर कार्रवाई
वहीं सीओ गोवर्धन ने जानकारी देते हुए कहा कि नीम गॉव में विवाहिता ने फांसी लगा ली है जिससे उसकी मौत हो गयी है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.